ETV Bharat / state

RCA अध्यक्ष वैभव गहलोत का चूरू दौरा, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के घर पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना - Rajasthan News

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत सोमवार को चूरू पहुंचे. इस दौरान उन्होंने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज के आवास पर पहुंच कर उनके पति रियाज अहमद चिश्ती के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की.

Vaibhav Gehlot Churu tour,  Rajasthan News
RCA अध्यक्ष वैभव गहलोत का चूरू दौरा
author img

By

Published : Mar 23, 2021, 5:46 AM IST

चूरू. जिला मुख्यालय की शिव कॉलोनी आसेरी गेस्ट हाउस के पास स्थित महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज के पति के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने सोमवार शाम राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत पहुंचे. आरसीए अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य वैभव गहलोत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज के परिवार को ढांढस बंधाया.

RCA अध्यक्ष वैभव गहलोत का चूरू दौरा

पढ़ें- अमानवीय कृत: दहेज के लिए पति ने काट दिए पत्नी के बाल, कई दिनों तक भूखे-प्यासे कमरे में बंद कर रखा

इस दौरान उन्होंने रेहाना रियाज के पति रियाज अहमद चिस्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संवेदना व्यक्त की. इस दौरान कांग्रेसी नेता राधेश्याम चोटिया, जमील चौहान, मुश्ताक खान, रामनिवास साहरण, विकास मील आदि मौजूद रहे.

बता दें, 15 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से रियाज अहमद चिश्ती का निधन हो गया था और शोक व्यक्त करने इससे पूर्व पीसीसी चीफ गोंविद डोटासरा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, मंत्री टीकाराम जूली, राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री शालेह मोहम्मद, बाल कल्याण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल भी रेहाना रियाज के निवास स्थान पहुंच सवेदना व्यक्त कर चुकी हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.