ETV Bharat / state

चूरू: उप प्रधान के चुनाव में भी कांग्रेस को झटका..पार्टी की अंदरूनी कलह बनी हार का कारण

author img

By

Published : Dec 11, 2020, 11:09 PM IST

चूरू में जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव के बाद चूरू जिले में कांग्रेस को उप प्रधान के चुनाव में भी बड़ा झटका लगा है. जिले की सात पंचायत समितियों में से महज एक पंचायत समिति में ही कांग्रेस उप प्रधान बनाने में सफल रही. 6 पंचायत समितियों में से 5 में भाजपा अपना उप प्रधान बनाने में कामयाब रही और जिले की एक पंचायत समिति में निर्दलीय की लॉटरी निकल गई.

churu news,  rajasthan news
चूरू उप प्रधान चुनाव

चूरू. जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव के बाद चूरू जिले में कांग्रेस को उप प्रधान के चुनाव में भी बड़ा झटका लगा है. जिले की सात पंचायत समितियों में से महज एक पंचायत समिति में ही कांग्रेस उप प्रधान बनाने में सफल रही. 6 पंचायत समितियों में से 5 में भाजपा अपना उप प्रधान बनाने में कामयाब रही और जिले की एक पंचायत समिति में निर्दलीय की लॉटरी निकल गई. जिला प्रमुख के साथ ही उप जिला प्रमुख की कुर्सी पर भी चूरू में भाजपा ने कब्जा कर लिया है. कांग्रेस की जिले में हुई इस हालत के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर जिले के कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे है.

चूरू उप प्रधान चुनावों में कांग्रेस की हार

बहुमत के बाद भी कांग्रेस हुई कुर्सी से दूर

जिले की सात पंचायत समितियों के आए चुनाव परिणाम में कांग्रेस को चार और भाजपा को तीन पंचायत समितियों में बहुमत मिला था. बावजूद इसके भाजपा जिले की चार और कांग्रेस दो पंचायत समितियों में ही अपना प्रधान बना पाई. एक पंचायत समिति में निर्दलीय ने बाजी मारी तो कांग्रेस की इस दुर्दशा की वजह खुद गुटों में बंटे कांग्रेस नेता और बगावत है. चूरू और सरदारशहर में बहुमत के बाद भी कांग्रेस अपना प्रधान नहीं बना पाई.

पढ़ें: CM गहलोत का आरोप, कहा- राजनीति के लिए आमजन के जीवन को खतरे में डाल रही भाजपा

कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्यों ने कांग्रेस से बगावत कर भाजपा का दामन थाम लिया और चूरू पंचायत समिति पर भाजपा ने कब्जा कर लिया तो सरदारशहर में भी बहुमत के बाद कांग्रेस अपना प्रधान नहीं बना पाई. यहां भाजपा ने कांग्रेस से बगावत करने वाली निर्दलीय नामांकन चुनाव लड़ने वाली निर्मला राजपुरोहित को समर्थन दे प्रधान बना दिया तो कांग्रेस सिर्फ जिले की तारानगर और रतनगढ़ पंचायत समिति में ही प्रधान बना पाई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.