ETV Bharat / state

भरतपुर में 108 फीट के गोवर्धन जी की पूजा, मंत्री भी पहुंचे...किया जा रहा ये बड़ा दावा

author img

By

Published : Oct 26, 2022, 7:28 PM IST

भरतपुर के ब्रज क्षेत्र में बुधवार को गोवर्धन पूजा की गई. इस दौरान गाय के गोबर से (Govardhan puja in Bharatpur) बने 108 फीट के गोवर्धन जी की पूजा की गई. पूजा में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और राज्य मंत्री सुभाष गर्ग भी शामिल हुए. शहरभर के लोग पूजा को देखने के लिए पहुंचे थे.

Govardhan puja
विश्व के सबसे बड़े 108 फीट के गोवर्धन जी की पूजा

भरतपुर. भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और लीला स्थली ब्रज क्षेत्र में बुधवार को धूमधाम से गोवर्धन पूजा की (Govardhan puja in Bharatpur) गई. इस दौरान शहर के कॉलेज ग्राउंड में 108 फीट के गोवर्धन जी की पूजा की गई. जिला प्रशासन और विप्र फाउंडेशन की ओर से आयोजित गोवर्धन पूजा में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने पूजा कर सुख और शांति की कामना की. शहर के लोग गोवर्धन पूजा देखने के लिए यहां पहुंचे. इस दौरान लाइट शो का भी आयोजन किया गया.

तीन दिन में तैयार किया गोवर्धन : जिला प्रशासन और विप्रो फाउंडेशन की ओर से पहली बार शहर के कॉलेज ग्राउंड में (108 feet Govardhan ji Worshipped in Bharatpur) गाय के गोबर से 108 फीट के गोवर्धन जी की लेटी हुई प्रतिमा तैयार की गई. प्रतिमा तैयार करने के लिए 40 मजदूरों ने 3 दिन तक काम किया. विप्र फाउंडेशन का दावा है कि यह विश्व की सबसे बड़ी गोवर्धन प्रतिमा है. इसके लिए वह लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दावा करेंगे.

भरतपुर में 108 फीट के गोवर्धन जी की पूजा

पढ़ें. राज्यपाल कलराज मिश्र ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी बधाई

बुधवार शाम को गोवर्धन जी की प्रतिमा को विभिन्न रंगों, फूलों और मोमबत्तियां से सजाया गया. शाम 5 बजे कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग गोवर्धन जी की पूजा करने पहुंचे. पूरे विधि विधान के साथ ब्राह्मणों ने गोवर्धन जी की पूजा कराई. इस दौरान लाइट शो के साथ ही देर तक पटाखें भी जलाए गए. गोवर्धन पूजा देखने आए शहरवासियों पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.