ETV Bharat / city

जयपुर : इस 'खास' पोशाक में मतदान करने पहुंची महिलाएं...समस्याओं पर क्या कहा सुनिये

author img

By

Published : Oct 29, 2020, 5:24 PM IST

पार्षद चुनाव में पहला मौका है जब महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक देखने को मिल रही है. इस बार पिछले बोर्ड की तुलना में महिला अधिक पार्षद बनकर बोर्ड में पहुंचेंगी. खास बात ये है कि दोनों नगर निगमों में महिलाओं के लिए वार्ड तो आरक्षित है ही, साथ ही दोनों ही निगमों में इस बार मेयर भी महिला ही होंगी. शायद यही वजह है कि इस बार मतदान केंद्रों पर महिलाएं भी बढ़-चढ़कर मतदान करने पहुंच रही हैं.

जयपुर में निगम चुनाव  राजस्थान में निगम चुनाव  महिलाओं की भागीदारी  हेरिटेज नगर निगम महापौर  जयपुर की खबर  राजस्थान की खबर  jaipur news  rajasthan news  Heritage Municipal Corporation Jaipur  Municipal Corporation 2020  Corporation elections in Jaipur  Corporation elections in Rajasthan  Women participation
उत्साह के साथ महिलाओं ने किया मत का प्रयोग

जयपुर. जयपुर हेरिटेज नगर निगम चुनाव में इस बार 430 प्रत्याशियों में से 146 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरी हैं. इनमें जनरल की 74, एससी की 15, एसटी की 7 और ओबीसी की 50 महिला प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रही हैं.

आपको बता दें कि इन 50 ओबीसी महिला प्रत्याशियों में से ही कोई एक संभवत बतौर महापौर हेरिटेज नगर निगम की कमान भी संभालेंगी. यही वजह है कि इस बार मतदान केंद्रों पर महिला मतदाता भी बढ़-चढ़कर अपने मत का प्रयोग करने पहुंच रही हैं. हेरिटेज नगर निगम के वार्ड नंबर 9 में राजपूती पोशाक पहने महिलाओं के एक समूह से ईटीवी भारत ने बात की.

यह भी पढ़ें: BJP मुख्यालय में कोरोना का कहर...मतदान से जुड़ा कंट्रोल रूम कमरे से निकलकर गार्डन में पहुंचा

उन्होंने बताया कि इस बार शहर में हेरिटेज और ग्रेटर दो अलग-अलग निगम हैं और दोनों की ही अलग-अलग समस्याएं हैं. जहां तक हेरिटेज निगम क्षेत्र की बात है, यहां कचरा संग्रहण, सीवर और स्ट्रीट लाइट की समस्या आम है, जिसका जल्द समाधान होना चाहिए. वहीं सड़कों पर गड्ढों की भी बड़ी समस्या है, जो वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का सबब भी बनते हैं. इन महिलाओं ने अपेक्षा जताई कि शहरी सरकार बनने के साथ ही इन समस्याओं को दूर करने के प्रयास में जुटे.

यह भी पढ़ें: जयपुर हेरिटेज नगर निगम चुनाव जारी, मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें

बता दें कि नगर निगम में महिलाओं की एक तिहाई सीटें आरक्षित हैं और संयोग से इस बार दोनों निगम में महिला ही महापौर चुनी जानी हैं. यही वजह है कि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देकर चुनावी मैदान में उतारा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.