ETV Bharat / city

जयपुर में दो नगर निगमः वार्ड पुनर्सीमांकन का काम शुरू, ग्रेटर में विद्याधर नगर, तो हेरिटेज में हवामहल ग्रेटर - Jaipur News

राजधानी के ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज नगर निगम बनाने की घोषणा के बाद अब फिर से पुराने 91 वार्डों के पुनर्सीमांकन कर 250 वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हुई. जिसके अनुसार ग्रेटर नगर निगम के विद्याधर नगर तो हेरिटेज नगर निगम के हवामहल विधानसभा में सबसे ज्यादा वार्डों की संख्या रहेगी.

वार्ड पुनर्गठन न्यूज , Ward Reorganization News
author img

By

Published : Nov 15, 2019, 6:31 PM IST

जयपुर. राजधानी के दोनों नगर निगम के नए वार्डों का परिसीमन का काम शुक्रवार से शुरू हो गया है. इससे पहले विधानसभावार वार्डों की संख्या निर्धारित की गई. जिसके अनुसार ग्रेटर नगर निगम में विद्याधर नगर तो हेरिटेज नगर निगम हवामहल में सबसे ज्यादा वार्डों की संख्या रहेगी.

वार्ड पुनर्सीमांकन का काम शुरू

ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज नगर निगम बनाने की घोषणा के बाद अब फिर से पुराने 91 वार्डों के पुनर्सीमांकन कर 250 वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हुई. बता दें कि 4 महीने पहले निगम के 91 से 150 वार्ड बनाने के दौरान वार्ड की जनसंख्या को आधार बनाया गया था. इस बार भी 10 से 13 हजार के करीब वार्ड की जनसंख्या रखी जाएगी.

पढ़ें- नगर निगम ही करेंगे वार्ड पुनर्गठन का काम, 15 नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी हुई अधिसूचना में पुनर्सीमांकन 2011 की जनगणना के अनुसार किया जाना है. वार्डों के पुनर्सीमांकन में ग्रेटर जयपुर में 150 जबकि हेरिटेज जयपुर में 100 वार्ड बनाए जाएंगे. इस व्यवस्था के तहत विधानसभावार वार्ड की संख्या भी निर्धारित की गई है. ग्रेटर नगर निगम के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 42 वार्ड होंगे. जबकि हेरिटेज नगर निगम में हवामहल विधानसभा में सबसे ज्यादा 26 वार्ड बनाए जाएंगे.

वहीं, सबसे कम वार्ड की बात करें तो ग्रेटर नगर निगम में बगरू में 21 वार्ड, जबकि हेरिटेज नगर निगम में आमेर में महज 4 वार्ड बनेंगे. इस संबंध में नगर निगम आयुक्त विजयपाल सिंह ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिए जाने की बात कही.

विधानसभा वार्डों की स्थिति

  • ग्रेटर नगर निगम
विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में वार्डों की स्थिति पुनर्गठन में वार्डों की संख्या
विद्याधर नगर 1 से 14 42
झोटवाड़ा 15 से 21 22
सांगानेर 32 से 44 39
बगरू 45 से 51 21
मालवीय नगर 52 से 60 26
  • हेरिटेज नगर निगम
विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में वार्डों की स्थिति पुनर्गठन में वार्डों की संख्या
सिविल लाइंस 22 से 31 24
आदर्श नगर 61 से 70 25
किशनपोल 71 से 79 21
हवामहल 80 से 90 26
आमेर 91 4

Intro:जयपुर - जयपुर के दोनों नगर निगम के नए वार्डों का परिसीमन का काम आज से शुरू हुआ। इससे पहले विधानसभा बाद वार्डों की संख्या निर्धारित की गई। जिसके अनुसार ग्रेटर नगर निगम में विद्याधर नगर तो हेरिटेज नगर निगम हवामहल में सबसे ज्यादा वार्डों की संख्या रहेगी।

Body:ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज नगर निगम बनाने की घोषणा के बाद अब फिर से पुराने 91 वार्डों के पुनर्सीमांकन कर 250 वार्ड बनाने की प्रक्रिया आज से शुरू हुई। 4 महीने पहले निगम के 91 से 150 वार्ड बनाने के दौरान वार्ड की जनसंख्या को आधार बनाया गया था। इस बार भी 10 से 13 हजार के करीब वार्ड की जनसंख्या रखी जाएगी। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी हुई अधिसूचना में पुनर्सीमांकन 2011 की जनगणना के अनुसार किया जाना है। वार्डों के पुनर्सीमांकन में ग्रेटर जयपुर में 150 जबकि हेरिटेज जयपुर में 100 वार्ड बनाए जाएंगे। इस व्यवस्था के तहत विधानसभावार वार्ड की संख्या भी निर्धारित की गई है ग्रेटर नगर निगम के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 42 वार्ड होंगे। जबकि हेरिटेज नगर निगम में हवामहल विधानसभा में सबसे ज्यादा 26 वार्ड बनाए जाएंगे। जबकि सबसे कम वार्ड की बात करें तो ग्रेटर नगर निगम में बगरू में 21 वार्ड, जबकि हेरिटेज नगर निगम में आमेर में महज 4 वार्ड बनेंगे। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त विजयपाल सिंह ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिए जाने की बात कही।
बाईट - विजय पाल सिंह, कमिश्नर, नगर निगम

विधानसभा वार्डों की स्थिति -
ग्रेटर नगर निगम
विधानसभा क्षेत्र वर्तमान पुनर्गठन
विद्याधर नगर 1 से 14 42
झोटवाड़ा 15 से 21 22
सांगानेर 32 से 44 39
बगरू 45 से 51 21
मालवीय नगर 52 से 60 26

हेरिटेज नगर निगम
विधानसभा क्षेत्र वर्तमान पुनर्गठन
सिविल लाइंस 22 से 31 24
आदर्श नगर 61 से 70 25
किशनपोल 71 से 79 21
हवामहल 80 से 90 26
आमेर 91 4

Conclusion:नगर निगम का लक्ष्य है कि सरकार की ओर से जो काम उन्हें दिया गया है, उसे तय समय पर पूरा किया जाए। ऐसे में अब नए वार्डों का काउंटडाउन शुरू हो गया है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.