ETV Bharat / city

जयपुर: सीएम गहलोत के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर ओबीसी विभाग और सर्व समाज संगठन ने किया महायज्ञ - CM Gehlot Birthday

जयपुर के महात्मा ज्योतिबा फुले चौराहे पर ओबीसी विभाग के संयोजक और सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर महायज्ञ किया. इस महायज्ञ में दुर्गा चालीसा का जाप कर उनकी दीर्घायु की मंगल कामना की गई.

CM Gehlot birthday  rajasthan latest news
ओबीसी विभाग और सर्व समाज संगठन ने किया महायज्ञ
author img

By

Published : May 2, 2021, 10:49 PM IST

जयपुर. प्रदेश के महात्मा ज्योतिबा फुले चौराहे पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के संयोजक और सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र सेन ने अपने पदाधिकायों के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर महायज्ञ किया. इस महा यज्ञ में दुर्गा चालीसा का जाप कर उनकी लंबी दीर्घायु की मंगल कामना ईश्वर से की.

ओबीसी विभाग और सर्व समाज संगठन ने किया महायज्ञ

सीएम अशोक गहलोत ने पहले ही आग्रह किया है कि उनके जन्मदिन पर कोई भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं रखा जाएगा. इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के संयोजक और अन्यपिछडा वर्ग सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र सेन ने कहा कि पूरे प्रदेश को 18-18 घण्टे कार्य करके प्रदेश के लोगों को कोरोना मुक्त करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए.

पढ़ें: जागते रहो : वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले पढ़ें ये खबर...सायबर ठग बना रहे लोगों को शिकार, इस तरीके से करें बचाव

प्रदेश के करोड़ों लोगों की दुवाएं उनके साथ है. वहीं, संक्रमित होते हुए भी प्रदेश की जनता को करोना मुक्त करने के लिए प्रयासरत हैं. इसके साथ ही प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य के लिए भी कामना की गई है.

इस महायज्ञ में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश संयोजक और अन्य पिछड़ा वर्ग सर्व समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र सेन, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, संगरक्षक ओम राजोरिया, महामंत्री भंवर लाल विश्नोई, जिला संयोजक अजय सैनी, अश्वनी वर्मा, कैलाश समेत अन्य लोगों के दीर्घायु के लिए आहुति दी गई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.