जयपुर. राजस्थान में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अपना रौद्र रूप दिखा रही है, जिसके चलते गुरुवार को 17,269 नए पॉजिटिव केस सामने आएं. जहां सबसे अधिक नए केस जयपुर में 3602 दर्ज हुए है, तो वहीं दूसरे नंबर पर जोधपुर 2036 पॉजिटिव केस सामने आए. वहीं आज 158 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है, जो एक तरह से मौत का तांडव है.
![black marketing of Remdesivir, रेमडेसिवीर की कालाबाजारी, राजस्थान में ऑक्सीजन बेड](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/11588507_sd.jpg)
इस संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है. कई जिलों के अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है तो कई अस्पतालों को अधिग्रहण कर उन्हें कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किया जा रहा है. कई जगहों पर संसाधनों में कमी की खबरें सामने आ रही हैं. कोरोना संक्रमण से पीड़ितों के लिए इस समय ऑक्सीजन बेड, आईसीयू, वैंटिलेर्टर्स की स्थिति जानना बहुत जरूरी है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं प्रदेश सरकार के पास इस महामारी से निपटने के क्या-क्या संसाधन उपलब्ध हैं. कहां कितने आईसीयू बेड खाली हैं. कहां कितने ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर्स खाली हैं.
राज्य के प्रमुख शहरों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं
प्रमुख शहर | सामान्य बेड | ऑक्सीजन बेड | आईसीयू बेड | वेंटिलेटर्स |
अजमेर | 169 | 10 | 10 | 0 |
जयपुर | 1106 | 119 | 43 | 1 |
जोधपुर | 238 | 243 | 16 | 5 |
उदयपुर | 1020 | 75 | 122 | 0 |
बीकानेर | 147 | 222 | 16 | 0 |
भरतपुर | 13 | 0 | 0 | 1 |
कोटा | 326 | 0 | 0 | 0 |