ETV Bharat / city

जयपुर: 63 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 106 को उत्कृष्ट सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित

गृह मंत्रालय की स्वीकृति के बाद डीजीपी भूपेंद्र सिंह ने अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम की सूची जारी की है. इस बार 63 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 106 को उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा.

author img

By

Published : Oct 8, 2020, 10:26 PM IST

most excellent award,  outstanding service medal
अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक की सूची जारी

जयपुर. गृह मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय से अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम की सूची को जारी किया गया है. पुलिस मुख्यालय से डीजीपी भूपेंद्र सिंह यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की है. इस बार राजस्थान के 63 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 106 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा.

पढ़ें: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना, बोले- पता नहीं राजनीति की कौन सी बंसी बजा रहे

बेहतर इन्वेस्टिगेशन करने और कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया जाता है. एडीजी नीना सिंह, डीआईजी सुरेंद्र कुमार गुप्ता, रविदत्त गौड़, एडिशनल एसपी सरजीत सिंह मीणा, राम सिंह और महावीर प्रसाद सहित 63 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा.

वहीं एडीजी अशोक कुमार राठौड़, एडीजी मालिनी अग्रवाल, एडिशनल एसपी मनीष त्रिपाठी, राजकुमार चौधरी, सुरेंद्र सिंह, संजीव नैन, नरेंद्र सिंह, योगेश गोयल, डीवाईएसपी नरपत चंद, बृजेंद्र भाटी, महेंद्र कुमार भगत सहित 106 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया जाएगा. 15 अगस्त पर अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है. लेकिन कोरोना के कारण इस बार देरी हो गई, 26 जनवरी पर इन अधिकारियों को सम्मानित किया जा सकता है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.