ETV Bharat / city

सर्दी में बेघर लोगों को आसरा देने के लिए जयपुर में बनाए जा रहे हैं 16 अस्थाई रैन बसेरे

author img

By

Published : Nov 11, 2019, 1:48 PM IST

सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन की ओर से रैन बसेरों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है. इसके तहत शहर में गरीब और बेघर व जरूरतमंद लोगों के रात्रि विश्राम के लिए स्थाई के अलावा अस्थाई रैन बसेरे भी शुरू किए जाएंगे. जो 15 नवंबर से शुरू हो जाएंगे.

16 temporary night shelters in Jaipur, Jaipur winter night shelter, Jaipur Nagar Nigam, जयपुर में 16 अस्थाई रैन बसेरे

जयपुर. सर्दी के मौसम की दस्तक के साथ ही नगर निगम प्रशासन अब बेघर, गरीब और जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए 16 अस्थाई रैन बसेरे बनाएगा. वहीं करीब एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर निगम की ओर से बनाए गए स्थाई रैन बसेरे भी व्यवस्थित किए जाएंगे.

जयपुर में इस बार बेघर और जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू होंगे 16 अस्थाई रैन बसेरे

जयपुर नगर निगम बेघर लोगों को सर्दी में राहत देने और रात्रि विश्राम के लिए शहर के 16 स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरे बनवा रहा है. ये रैन बसेरे 15 नवंबर से जरूरतमंद लोगों के लिए खुलेंगे. इनमें 50 से 150 लोगों तक के ठहरने की व्यवस्था रहेगी. जयपुर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल, प्रमुख फ्लाईओवर सहित उन स्थानों पर ये रैन बसेरे संचालित किए जाएंगे, जहां लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है या बड़ी संख्या में गरीब लोग रात में सड़कों पर सोते हैं.

यह भी पढ़ें : CM गहलोत ने रविवार देर रात तक महाराष्ट्र कांग्रेस विधायकों संग की चर्चा, Congress को सोनिया के फैसले का इंतजार

इन 16 अस्थाई रैन बसेरों के अलावा शहर में 13 जगहों पर स्थाई रैन बसेरे भी संचालित है. जो एक दिसंबर से खुलेंगे. इस संबंध में निगम कमिश्नर विजय पाल सिंह ने बताया कि हर साल की भांति निगम शहर में स्थाई और अस्थाई रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं. ये व्यवस्था बाहर से आने वाले लोग जिनके पास ठहरने के संसाधन नहीं होते या जो गरीब लोग होते हैं, वो यहां निशुल्क रात्रि विश्राम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : 'आशियाने' का सपना हो सकता है पूरा, 20 नवंबर के बाद हाउसिंग बोर्ड के मकानों की रोजाना Close bid auction

उन्होंने बताया कि स्थान चयन करने में लोगों के आवागमन का भी विशेष ध्यान रखा गया है. इस संबंध में सतर्कता शाखा, विद्युत शाखा और व्यवस्थाओं के मद्देनजर राजस्व अधिकारी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर नियमित रैन बसेरों का दौरा कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. निगम की इस व्यवस्था से सर्दी में बेघर लोगों को राहत मिल सकेगी और गरीब लोग भी बिना किसी परेशानी के निशुल्क रात्रि विश्राम कर सकेंगे.

यहां बनाए जा रहे हैं अस्थाई रैन बसेरे

  • ट्रांसपोर्ट नगर हाजिरीगाह में 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
  • रामनिवास बाग के पीछे 150 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
  • जेके लोन अस्पताल के पास 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
  • केयरवेल के सामने (जेके लोन) में 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
  • जयपुरिया अस्पताल के पास 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
  • गांधीनगर रेलवे स्टेशन के सामने 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
  • बांगड़ अस्पताल के बाहर 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
  • सांगानेर एयरपोर्ट के सामने 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
  • महारानी फार्म पुलिया के नीचे 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
  • गोपालपुरा पुलिया के नीचे 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
  • वीटी रोड मानसरोवर 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
  • खासा कोठी पुलिया के नीचे 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
  • चौमूं पुलिया के पास 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
  • विद्याधर नगर सेक्टर संख्या 6 में 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्थाट
  • परमानंद हॉल मालवीय मार्ग पर 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
  • 200 फीट बाईपास दिल्ली अजमेर रोड पर 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था

Intro:जयपुर - सर्दी की दस्तक शुरू होने के साथ ही नगर निगम प्रशासन अब बेघर, गरीब और जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए 16 अस्थाई रैन बसेरे बनाएगा। वहीं करीब 1 दर्जन से ज्यादा स्थानों पर निगम की ओर से बनाए गए स्थाई रैन बसेरे भी व्यवस्थित किए जाएंगे।

Body:जयपुर नगर निगम बेघर लोगों को सर्दी में राहत देने और रात्रि विश्राम के लिए शहर के 16 स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरे बनवा रहा है। ये रैन बसेरे 15 नवंबर से लोगों के लिए खुलेंगे। इनमें 50 से 150 लोगों तक के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। जयपुर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल, प्रमुख फ्लाईओवर सहित उन स्थानों पर ये रैन बसेरे बनाए जा रहे हैं, जहां लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है। या बड़ी संख्या में गरीब लोग रात में सड़कों पर सोते हैं। इन 16 अस्थाई रैन बसेरों के अलावा शहर में 13 जगहों पर स्थाई रैन बसेरे भी संचालित है। जो एक दिसंबर से खुलेंगे। इस संबंध में निगम कमिश्नर विजय पाल सिंह ने बताया कि हर साल की भांति निगम शहर में स्थाई और अस्थाई रैन बसेरे लगा रहा है। ये व्यवस्था बाहर से आने वाले लोग जिनके पास ठहरने के संसाधन नहीं होते, या जो गरीब लोग होते हैं। वो यहां निशुल्क रात्रि विश्राम कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्थान चयन करने में लोगों के आवागमन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इस संबंध में सतर्कता शाखा, विद्युत शाखा और व्यवस्थाओं के मद्देनजर राजस्व अधिकारी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर नियमित रैन बसेरों का दौरा कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बाईट - विजय पाल सिंह, कमिश्नर, नगर निगम

यहां बनाए जा रहे अस्थाई रैन बसेरे -
स्थान का नाम लोगों के ठहरने की क्षमता
ट्रांसपोर्ट नगर हाजिरीगाह 100
रामनिवास बाग के पीछे 150
जेके लोन अस्पताल के पास 100
केयरवेल के सामने (जेके लोन) 100
जयपुरिया अस्पताल के पास 100
गांधीनगर रेलवे स्टेशन के सामने 50
बांगड़ अस्पताल के बाहर 50
सांगानेर एयरपोर्ट के सामने 100
महारानी फार्म पुलिया के नीचे 100
गोपालपुरा पुलिया के नीचे 100
वीटी रोड मानसरोवर 100
खासा कोठी पुलिया के नीचे 100
चौमू पुलिया के पास 50
विद्याधर नगर सेक्टर 6 50
परमानंद हॉल मालवीय मार्ग 50
200 फीट बाईपास दिल्ली अजमेर रोड 100

Conclusion:निगम की इस व्यवस्था से सर्दी में बेघर लोगों को राहत मिलेगी। और गरीब लोग भी बिना किसी परेशानी के रात्रि विश्राम कर सकेंगे।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.