ETV Bharat / city

वर्चुअल रैली के जरिए भरतपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

author img

By

Published : Jun 14, 2020, 10:57 PM IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को राजस्थान जनसंवाद वर्चुअल रैली के जरिए भाजपा कार्तकर्ताओं से रूबरू हुईं. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि, सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों तक पहुंचाने का काम करें.

Bharatpur News, Rajasthan News
भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

भरतपुर. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को राजस्थान जनसंवाद वर्चुअल रैली के जरिये भाजपा कार्तकर्ताओं से रूबरू हुईं. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और कहा कि, सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में जन-जन तक पहुंचाने का काम करें. इस अवसर पर इस जनसंवाद रैली में भरतपुर संभाग के सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहला वर्ष होने पर पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि, कोरोना संकट काल के चलते भी केंद्र सरकार लगातार लोगों के बीच रहते हुए उनके विकास के लिए काम कर रही है. साथ ही आमजन के हित के लिए सरकार काम कर रही है.

पहली बार हुई वर्चुअल रैली

रविवार को जिस तरह की जनसंवाद रैली का आयोजन किया गया है, ये प्रदेश के दो संभाग जयपुर और भरतपुर संभाग में पहली बार किया गया है. दोनों संभागों में कोरोना काल में पहली बार हुई वर्चुअल रैली से कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह दिखाई दिया. कार्यकर्ताओं ने बताया कि, केंद्रीय मंत्री स्मृती इरानी ने जो सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही उन योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाया जाएगा.

कार्यकर्ताओं ने बताया की ये एक अच्छी पहल है, जिससे डिजिटल रैली के माध्यम से संभाग के पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्रीय मंत्री रूवरू हुईं. हालांकि, इस बीच कुछ तकनीकी खराबी के कारण भरतपुर संभाग के पार्टी कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के उद्बोधन को पूरी तरह नहीं सुन सके.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.