ETV Bharat / city

अजमेर: किसान विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

author img

By

Published : Oct 2, 2020, 5:11 PM IST

अजमेर में महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को शहर के विभिन्न मार्गों पर घूमते हुए किसान विरोधी नीतियों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई. इस मौके पर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन सहित डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अजमेर न्यूज, राजस्थान न्यूज, rajasthan news, ajmer news
जिले में कांग्रेस द्वारा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

अजमेर. शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर शुक्रवार को अजमेर शहर कांग्रेस की ओर से विभिन्न मार्गों पर घूमते हुए किसान विरोधी नीतियों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई. इस कार्यक्रम में कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन सहित डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनके द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई.

बता दें कि कांग्रेसी कार्यकर्ता पड़ाव क्षेत्र में घूमते हुए दुकानों पर पहुंचे जहां लोगों को किसान विरोधी नीतियों को लेकर जानकारी दी गई. इसके साथ ही उनके भागीदारी विरोध में हस्ताक्षर भी करवाए गए. वहीं कांग्रेसियों ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने किसानों के विरोध में इस नए नियम को लागू किया गया है. उनका कांग्रेस की ओर से पुरजोर विरोध किया जा रहा है.

पढ़ें: गहलोत सरकार खुद गुड़ खा रही है, दूसरों को गुलगुले से परहेज की नसीहत दे रही है: सतीश पूनिया

वहीं कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती के मौके पर इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार से की गई है जो कि लगातार जारी रहेगा. जिसमें किसानों को अधिक से अधिक जोड़कर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही हस्ताक्षर अभियान की प्रतिलिपि कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी. जिस तरह से किसान विरोधी नियम को लागू करने की कोशिश की जा रही है, उसकी कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध किया जा रहा है.

अजमेर में पुलिस मुखिया ने अधिकारियों से की बातचीत, जवानों से जानी समस्याएं..

राजस्थान पुलिस के मुखिया ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. इस दौरान पुलिस वेलफेयर के साथ ही कोविड-19 महामारी के दौरान जवानों को किस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इस पर चर्चा की. इसके साथ ही 2 अक्टूबर से शुरू किए गए जन जागरण अभियान को लेकर भी जवानों अधिकारियों से चर्चा की.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.