बीजेपी ने चलाया सीएए को लेकर जनजागरण अभियान, घर-घर जाकर दे रहे जानकारी - BJP division president Vijay Shukla
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-5636201-thumbnail-3x2-aaa.jpg)
रायसेन। जिले के सिलवानी में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने शहर वासियों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताते हुए कहा कि हमें इस बिल का समर्थन करना चाहिए. उन्होने कहा कि केंद्र द्वारा लाया गया नागरिकता संशोधन कानून 'सीएए' भारत के किसी नागरिक की नागरिकता नही छीनेगा. शुक्ला ने कहा कि नागरिकता संशोधन को लेकर विपक्ष के लोगों द्वारा देश में भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि यह कानून विदेशों में धर्म के आधार पर प्रताड़ित हो रहे लोगों को भारत में शरण देने का कानून है. शुक्ला ने लोगों को बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम देश के लिए जरूरी है. शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस देश में बिल के बारे में गलत जानकारी फैला रही है.