thumbnail

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Aug 23, 2023, 4:05 PM IST

ETV Bharat / Videos

Prayer For Chandrayaan-3: चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए जारी है दुआओं का दौर, खजराना मंदिर में 21 ब्राह्मणों ने की पूजा

इंदौर। इसरो द्वारा चंद्रमा पर भेजे गए स्वदेशी उपग्रह चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए देशभर में प्रार्थना और दुआओं का दौर जारी है. इसी क्रम के चलते इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में चांद पर ISRO (इसरो) द्वारा भेजे गये चन्द्रयान-3 की सफलता के लिये 21 ब्राह्मणों द्वारा भगवान गणेश जी से प्रार्थना की गई. 
दरअसल बुधवार के दिन खजराना गणेश मंदिर की मान्यता है कि इस दिन मांगी गई मनोकामना पूर्ण होती है. यही वजह है कि मंदिर के 21 पुजारी ने देश के स्वदेशी उपग्रह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना भगवान खजराना गणेश से की. इसके लिए सुबह से ही गणेश मंदिर में हवन और पूजन किया गया. वहीं मंदिर परिसर में पुजारी चंद्रयान-3 के फोटो के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से यज्ञ हवन करते नजर आए. इस दौरान पंडितों के अलावा यजमानों और श्रद्धालुओं की भी भगवान से प्रार्थना थी कि चंद्रमा पर भारतीय उपग्रह चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग हो. इस दौरान पुजारी ने पिछली बार की तरह उपग्रह में कोई बाधा ना आए, इसके लिए भी प्रार्थना की गई. मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट के मुताबिक यदि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हो जाती है, तो इससे भारत की विश्व में साख बनेगी और भारत के लिए यह गौरवशाली पल होगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.