Moon Mission Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए झूम कर नाच रही हैं सैकड़ों महिलाएं, देखें VIDEO - chandrayaan 3
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/23-08-2023/640-480-19337377-thumbnail-16x9-ko.jpg)
![ETV Bharat Madhya Pradesh Team](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/authors/madhyapradesh-1716535958.jpeg)
By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : Aug 23, 2023, 3:57 PM IST
ग्वालियर। पूरे देश भर में चंद्रयान-3 को लेकर बेसब्री से इंतजार है. चांद पर लैंडिंग के लिए देशवासी पूजा पाठ और प्रार्थना कर रहे हैं. इसके साथ ही कई जगह चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर खुशियां मनाई जा रही है. इसी कड़ी में ग्वालियर में चंद्रयान को लेकर महिलाएं गाने गा रही हैं और नाच रही हैं. साथ ही पूजा पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है. वहीं, सैकड़ों जैन समाज की महिलाएं चंद्रयान की सफलता की खुशी में नाच रही हैं. इसके साथ ही चांद पर सुरक्षित लैंडिंग को लेकर पूजा पाठ का आयोजन भी हो रहा है. चंद्रयान को लेकर खुशियां मना रही जैन समाज की महिलाओं का कहना है कि "यह हमारे लिए और देश के लिए गर्व की बात है कि हम चांद पर पहुंचने वाले हैं. इसका बेसब्री से इंतजार देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व कर रहा है. हम देश के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने हमारे देश का नाम रोशन किया. साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हम धन्यवाद देते हैं. जिन्होंने वैज्ञानिकों के कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया. हमारा तिरंगा चांद पर बड़ी शान से लहराएगा और इससे गर्व की बात शायद हमारे लिए कोई नहीं है."