Tiranga Yatra In Bhopal: भोपाल में निकली अनोखी तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर के साथ हुए शामिल - भोपाल में निकली अनोखी तिरंगा यात्रा
🎬 Watch Now: Feature Video
By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : Aug 23, 2023, 9:35 PM IST
भोपाल। राजधानी भोपाल में एक विशेष तरह की तिरंगा यात्रा निकली गई. यह तिरंगा यात्रा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर निकले. तिरंगा यात्रा के दौरान किसानों के बीच काफी उत्साह दिखा और बड़ी संख्या में राजधानी भोपाल के हुजूर विधानसभा के किसान इस यात्रा में शामिल हुए. इस यात्रा का आयोजन करने का केवल मुख्य उद्देश्य यह था कि किसान भी राष्ट्र के प्रति काफी जिम्मेदार है और अपने राष्ट्रध्वज के सम्मान को लेकर वह भी काफी उत्साही है. यह यात्रा मध्य प्रदेश किसान मोर्चा के नेतृत्व में निकाली गई. इस रैली में लगभग 300 से अधिक लोग अपने ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए.