Asian Games 2023: हॉकी में टीम इंडिया ने जीता गोल्ड, नर्मदापुरम के लाल ने निभाई अहम भूमिका... जानें विवेक के संघर्ष की कहानी - हॉकी में टीम इंडिया ने जीता गोल्ड
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/07-10-2023/640-480-19704880-thumbnail-16x9-b-dvncv.jpg)
![ETV Bharat Madhya Pradesh Team](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/authors/madhyapradesh-1716535958.jpeg)
By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : Oct 7, 2023, 1:43 PM IST
नर्मदापुरम। एशियन गेम्स 2023 में भारत ने जापान को पांच एक से हराकर फाइनल में गोल्ड मैडल हासिल किया है, फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश से विवेक सागर भारतीय की टीम में हॉकी खेल रहे थे. शुक्रवार को फाइनल मुकाबला जीतने के बाद हॉकी खिलाड़ियों ने जमकर आतिशबाजी की, इसी के साथ विवेक सागर के घर में जीत के बाद जश्न का माहौल है. विवेक सागर के पिता ने इस जीत के बाद ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल जीतने की आस भारतीय हॉकी टीम से लगाई है. मिडफील्डर के रूप में खेलते हुए विवेक सागर ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के कांस्य पदक जीत में अहम योगदान दिया था. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर विवेक सागर की कहानी कुछ अलग है और उन्हें काफी कम समय यह मुकाम हासिल किया है. दरअसल विवेक सागर नर्मदापुरम जिले के इटारसी के ग्राम चांदौन में रहने वाली मिडिल क्लास परिवार के रोहित प्रसाद सागर के बेटे हैं, उनके पिता पेशे प्रसाद वहीं शिक्षक हैं. वहीं विवेक की मां कमला देवी गृहणी हैं. घर में चार भाई-बहनों हैं, जिसमें विवेक सबसे छोटे हैं. एक समय था जब विवेक टूटी हॉकी और फटे जूते पहनकर हॉकी की प्रैक्टिस करते थे.