विदिशा। पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुरुवार को प्रदेश भाजपा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी सिरोंज आए. दोपहर में करीब 2 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सहसंगठन मंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश सचिव भगवानदास सबनानी, विधायक विष्णु खत्री और भोपाल भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी गणेश की अथाई स्थित उनके निवास पर पहुंचे.
सभी ने पूर्व मंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों को सांत्वना प्रदान की. पूर्व मंत्री के छोटे भाई उमाकांत शर्मा से चर्चा के दौरान उन्होंने जरूरी जानकारी भी साझा की. इसके पहले गुना सांसद केपी सिंह भी पूर्व मंत्री के निवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
वैक्सीनेशन सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर उड़ी धज्जियां, प्रशासन ने फेरी निगाहें
भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश-प्रदेश की प्रमुख नदियों और तीर्थों में अस्थियों के विसर्जन का निर्णय लिया. यहीं से उनके परिजन और भाजपा कार्यकर्ता अपने वाहनों से इन अस्थियों को लेकर रवाना हुए और अस्थियां विसर्जित की.