ETV Bharat / state

Shivpuri Tried Suicide मजदूरी नहीं करने देता था पति, नाराज पत्नी ने आग लगाकर की आत्महत्या की कोशश

author img

By

Published : Nov 28, 2022, 10:04 PM IST

Updated : Nov 28, 2022, 10:11 PM IST

शिवपुरी। शहर के देहात थाना अंतर्गत लुधावली गौशाला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला हलकीबाई कुशवाह ने अज्ञात कारणों के चलते अपने आप में आग लगाने की कोशिश की, गनीमत रही कि यह घटनाक्रम हलकीबाई बाई के पति बद्री प्रसाद प्रजापति के सामने घटित हुआ. बद्री ने तत्काल हलकीबाई के कपड़ो में आग भड़कने से पहले आग पर काबू पा लिया, बद्री ने अपनी पत्नी हलकीबाई को उपचार के लिए भर्ती कराया. सूचना के बाद अस्पताल पहुंची देहात थाना पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

shivpuri woman tried suicide by setting fire
शिवपुरी में महिला ने लगाई आग

शिवपुरी। शहर के देहात थाना अंतर्गत लुधावली गौशाला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला हलकीबाई कुशवाह ने आग लगाकर आत्महत्या की. गनीमत रही कि यह घटनाक्रम हलकीबाई बाई के पति बद्री प्रसाद प्रजापति के सामने घटित हुआ. बद्री ने तत्काल हलकीबाई के कपड़ो में आग भड़कने से पहले आग पर काबू पा लिया, महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया. सूचना पर देहात थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शिवपुरी में महिला ने लगाई आग

बदमाश को पकड़ने घर पहुंची पुलिस तो महिलाओं ने किया हंगामा, बिस्तरों में लगाई आग, आत्महत्या की कोशिश

माचिस से लगा ली खुद को आग: महिला के पति बद्री प्रसाद प्रजापति ने बताया कि ''उसकी पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. घर की छत पर बैठी हुई थी इसी दौरान उसने अपने कपड़ों में माचिस की तीली जला कर आग लगा ली. गनीमत रही इस दौरान वे घर पर ही मौजूद था, नहीं तो अप्रिय घटना घठित हो सकती थी''. बद्री प्रसाद ने बताया कि ''उसकी पत्नी ने पहले भी केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की थी, एक बार फिर उसने आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है''.

पत्नी बोली-कैद करके रखता है पति: जिला अस्पताल में उपचार करा रही हलकीबाई ने बताया कि ''उसका पति उसे मजदूरी करने के लिए नहीं जाने देता है. उसका पति उसे घर में कैद करके रखना चाहता है. इसी बात से नाराज होकर उसने आग लगाने का प्रयास किया''. देहात थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Last Updated : Nov 28, 2022, 10:11 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.