ETV Bharat / state

कई दिग्गजों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन, टिकट नहीं मिलना बताई जा रही वजह

शिवपुरी जिले के विधानसभा क्षेत्र करैरा में सोमवार को कांग्रेस के सौ से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए. इस दौरान कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कांग्रेस मुक्त भारत वाली बात सही साबित हो रही है.

author img

By

Published : Sep 28, 2020, 10:41 PM IST

Many congress members joined BJP
कई दिग्गजों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा

शिवपुरी। जिले के विधानसभा क्षेत्र करैरा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस से टिकट के दावेदार सहित प्रदेश और जिले के कई पदाधिकारियों सहित सौ से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है.

सोमवार को करैरा तहसील के होटल मानसरोवर में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस से टिकट के दावेदार रहे रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के एल राय, जिला कांग्रेस महामंत्री महेंद्र सिंह सिकरवार एडवोकेट, प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस अश्वनी शर्मा एडवोकेट, कार्यकारी नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन दुबे के साथ कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए. जिन्हें करैरा विधानसभा प्रभारी के के श्रीवास्तव, विजय शर्मा और प्रत्याशी जसमन्त जाटव ने भगवा साफी और माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं ने कांग्रेस पर निशान साधा तो वहीं भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत के नारे लगाए.

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए एल राय ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार से मुक्ति के लिए कांग्रेस छोड़ी है. उन्होंने यह स्वीकार किया कि वे टिकट के दावेदार थे, लेकिन टिकट न मिलने से नाराजगी है. वहीं प्रभारी के के श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेसी भाजपा में आ रहे है, उससे पीएम मोदी की कांग्रेस मुक्त भारत की बात साबित हो रही है.

भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक जसमंत जाटव ने कहा कि जो भाजपा में आ रहे है, वह महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के सच्चे सिपाही है. मन से तो यह लोग उसी दिन भाजपा में आ गए थे, जिस दिन हमारे नेता सिंधिया भाजपा में शामिल हुए थे. वहीं आज तन से भी यह भाजपा के सदस्य हो गए हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.