श्योपुर। विजयपुर पुलिस ने सात साल से 8 प्रकरणों में फरार चल रहे स्थाई वारंटी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है. विजयपुर थाना प्रभारी सुरेश चंद पटेरिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशन में विजयपुर 7 साल से फरार चल रहा था. मुखबिर की सूचना पर विजयपुर पुलिस ने उसे संजय कॉलोनी मुरैना से गिरफ्तार कर लिया.
स्थाई ग्राम वारंटी को गिरफ्तार करने में उनका उपनिरीक्षक प्रीति जादौन, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह भदोरिया ,प्रधान आरक्षक सत्येंद्र सिंह सिकरवार ,रूप सिंह ,आरक्षक मनोज सिंह सिकरवार की अहम भूमिका रही.