ETV Bharat / state

नगर निगम कर रहा वसूली, नहीं हो रही किसानों की मांगें पूरी

रीवा में विंध्य सब्जी उत्पादक किसान संघ की प्रेस वार्ता में अवैध बैठकी की वसूली को लेकर नगर निगम के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है. साथ ही किसान संघ की मांगों को जल्द पूरा नहीं करने पर किसान सब्जी मंडी बंदी का फैसला ले सकते हैं.

author img

By

Published : Oct 13, 2019, 2:15 PM IST

विंध्य सब्जी उत्पादक किसान संघ की प्रेस वार्ता का आयोजन

रीवा। विंध्य सब्जी उत्पादक किसान संघ रीवा के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. जिसमें संघ अध्यक्ष इंद्रदेव कुशवाहा ने अवैध बैठकी की वसूली को लेकर नगर निगम के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है. संघ के द्वारा तीन सूत्री मांगे रखी गई है. जिसमें अवैध वसूली के बंदी और गुंडागर्दी खत्म करने की बात प्रमुखता से उठाई गई.

विंध्य सब्जी उत्पादक किसान संघ की प्रेस वार्ता का आयोजन

विंध्य सब्जी उत्पादक किसान संघ के अध्यक्ष इंद्रदेव कुशवाहा ने बताया कि संगठन के द्वारा निगम प्रशासन के चलाए जा रहे अवैध वसूली के खिलाफ कई बार प्रदर्शन किया जा चुका है. लेकिन आज तक निगम प्रशासन के रवैए में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का भी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर कोई असर नहीं पड़ा है. नतीजतन अब किसान परेशान है और इस महंगाई के दौर में जीना मुश्किल हो रहा है.

अध्यक्ष इंद्रदेव कुशवाहा ने कहा कि यदि किसान संघ की मांगों पर जल्द ही कोई निर्णय नहीं लिया गया तो सभी किसान सब्जी मंडी बंदी का फैसला ले सकते हैं.

Intro:विंध्य सब्जी उत्पादक किसान संघ रीवा के द्वारा आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें संघ अध्यक्ष ने अवैध बैठकी की वसूली को लेकर नगर निगम के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया।

Body:प्रेस वार्ता में मीडिया से बात करते हुए विंध्य सब्जी उत्पादक किसान संघ के अध्यक्ष इंद्रदेव कुशवाहा ने बताया कि हमारे संगठन के द्वारा निगम प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहे अवैध वसूली के खिलाफ कई बार प्रदर्शन किया जा चुका है लेकिन आज तक निगम प्रशासन के रवैए में कोई परिवर्तन नहीं हुआ यहां गौर करने की बात यह भी है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का भी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर कोई असर नहीं पड़ा। इसका नतीजा यारा कि अब किसान परेशान है और इस महंगाई के दौर में जीना मुश्किल हो रहा है इसके साथ ही संघ के द्वारा तीन सूत्री मांगे रखी गई जिसमें अवैध वसूली के बंदी और गुंडागर्दी खत्म करने की बात प्रमुखता से उठाई गई उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों पर जल्द ही कोई निर्णय नहीं लिया जाता तो हम किसान कठोर कदम उठाते हुए सब्जी मंडी बंदी का फैसला ले सकते हैं।

Byte- इंद्रदेव कुशवाहा, मंडी अध्यक्ष.Conclusion:....
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.