ETV Bharat / state

सिर्फ उद्योगपतियों की है मोदी सरकार, किसानों को दिया धोखा- प्रियंका गांधी

प्रियंका रतलाम में आज एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं. इस दौरान प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें धोखेबाज बताया है.

author img

By

Published : May 13, 2019, 5:25 PM IST

Updated : May 13, 2019, 7:14 PM IST

जनसभा को संबोधित करती प्रियंका गांधी

रतलाम। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें धोखेबाज बताया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के साथ हर कदम पर धोखा किया है. प्रियंका रतलाम में आज एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं.

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम किया है उनका कर्ज माफ किया है. गरीबों के लिए बीजेपी ने कुछ नहीं किया और न ही किसानों और नौजवानों को सुरक्षित रखा. पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने 5 साल पहले दिखाए सपनों को चूर-चूर कर दिया.साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी मुद्दे की बात नहीं कर रही है सिर्फ प्रचार पर जोर दे रही है. प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार में अहंकार है साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि यह चुनाव देश का भविष्य बदलेगा.

जनसभा को संबोधित करती प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी कहते है कि उन्होंने 50 साल तपस्या की है और 5 साल तपस्या से देश चालाया है.तप करने से अहंकार कम होता है लेकिन इनका अहंकार बढ़ गया है.इस सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि जनता के बीच जाने का समय नहीं है केवल बड़ी-बड़ी मीटिंगों में भाषण देने आते है.खुद के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इन्होंने 5 सालो में 5 मिनिट का समय नहीं दिया किसी गरीब और किसान के घर जाकर उसके हाल नहीं पूछे.प्रियंका ने किसानों ,युवाओं और आदिवासियों के अधिकार छीनने का आरोप भी लगाया.साथ ही उन्होंने कहा कि 12 हजार किसानों की आत्महत्या पर तपस्वी प्रधानमंत्री मौन है.

कांग्रेस को गरीबों का भला करने वाली सरकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस सालाना गरीबों को 72 हजार रुपए देगी जो कि महिलाओं के खाते में जाएंगें. साथ ही प्रियंका गांधी ने जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील की.

जनता से मिलने बैरिगेट्स लांघकर पहुंची प्रियंका गांधी

इस दौरान प्रियंका गांधी बैरिगेट्स लांघकर समर्थकों से मिलने पहुंची. प्रियंका गांधी ने समर्थकों से हाथ मिलाया. वहीं सुरक्षाकर्मियों को इस दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी.

सड़क पर लोगों से हाथ मिलातीं प्रियंका गांधी

वहीं सभा से लौटते वक्त प्रियंका गांधी ने सड़क पर गाड़ी रोक कर लोगों से हाथ मिलाया और ऑल द बेस्ट भी कहा.

Intro:Body:

PRIYANKA GANHI

Conclusion:
Last Updated : May 13, 2019, 7:14 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.