ETV Bharat / state

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भड़के मंत्री भारत सिंह कुशवाह, कहा- 15 महीने सिर्फ जनता को लूटा

राजगढ़ दौरे पर पहुंचे मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने पूर्व की कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि, 15 महीनों में कमलनाथ ने सिर्फ लूट का ही काम किया है, किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया है, सिर्फ जनता को धोखा दिया है.

author img

By

Published : Sep 17, 2020, 8:05 AM IST

Minister of State Bharat Singh Kushwaha
राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह

राजगढ़। चंबल से विधायक और राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, 'ग्वालियर चंबल क्षेत्र में जहां जनता को महसूस हो चुका है कि, कांग्रेस ने जिस प्रकार झूठ का सहारा लिया था, उसका चेहरा जनता के सामने आ चुका है, 15 महीनों में मात्र उन्होंने लूट का ही काम किया है और गरीब जनता के लिए कोई भी लाभप्रद योजना उनके द्वारा नहीं चलाई गई है, उन्होंने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया है और जनता को धोखा दिया है'.

राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह

कुशवाह ने कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी की मौत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोप का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि, 'इस दु:ख की घड़ी में कमलनाथ को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए, मृत्यु के आगे किसी की नहीं चलती है, CM शिवराज ने खासकर प्राइवेट और सरकारी हॉस्पिटल में समय -समय पर इलाज के लिए राशि उपलब्ध कराई है और वे लगातार इसके लिए मदद कर रहे हैं'. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा कि, मानवता के नाते व्यक्तिगत तौर पर उनकी मदद करनी चाहिए थी. बता दें कि, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि, विधायक गोवर्धन सिंह दांगी को सही इलाज नहीं मिला, जिससे उनकी मौत हो गई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.