ETV Bharat / state

पटवारी संघ के चुनाव में कपूर सिंह यादव ने की जीत दर्ज

मुरैना में पहली बार मध्यप्रदेश पटवारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव में कपूर सिंह यादव ने 191 मतों से जीत हासिल कर ली.

author img

By

Published : Nov 3, 2019, 11:15 PM IST

पटवारी संघ

मुरैना। मध्यप्रदेश में पटवारी संघ के गठन से लेकर अभी तक जिले में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं होता था. पिछले 18 साल से कपूर सिंह यादव सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनते आ रहे थे. लेकिन इस बार पटवारियों में उनके नाम पर सहमति नहीं बन पाई इसलिए इस बार संगठन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया. जिसमें कपूर सिंह यादव ने एक बार फिर मैदान मारते हुए अपने विरोधियों को हरा दिया.

पटवारी संघ के चुनाव में कपूर सिंह यादव ने की जीत दर्ज

पटवारी संघ के चुनाव में 431 पटवाईयों में से 410 पटवारियों ने मतदान किया मतगणना में कपूर सिंह यादव ने 191 मत प्राप्त किए वहीं दूसरे नंबर पर राजवीर सिंह तोमर को112 मत मिले इसके अलावा रामकुमार सिंह को 106 मत मिले, इसके अलावा एक महावीर सिंह तोमर को मिला.

प्रांतीय अध्यक्ष का कहना है कि कपूर सिंह हमेशा से अपने साथियों के साथ हर समय खड़े रहते हैं और अपने पटवारियों की परेशानियों व मांगों को लेकर लड़ते हैं इसी तरह अभी भी कपूर सिंह यादव अपने साथियों की हर लड़ाई में साथ खड़े रहेंगे. बता दें संघ के अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सर्वसम्मति से ही अध्यक्ष को चुन लिया जाता था.

Intro:एंकर - मुरैना जिले में मध्यप्रदेश पटवारी संघ का पहली बार चुनाव हुआ।हालांकि इससे पहले हमेशा पटवारी संघ के अध्यक्ष को सर्वसम्मति से ही चुन लिया जाता था।लेकिन इस बार पटवारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति नही बन सकी और चुनाव कराना पड़ा। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार प्रत्याशी खड़े हुए थे।अध्यक्ष पद के लिए हुए आज मतदान व मतगणना के बाद कपूर सिंह यादव को पटवारी संघ का अध्यक्ष निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचित घोषित कर दिया गया हालांकि मैदान में तीन और उम्मीदवार थे कपूर सिंह यादव ने राजवीर सिंह तोमर को 79 मतों से हराया है।

Body:वीओ - मध्यप्रदेश में पटवारी संघ के गठन से लेकर अभी तक जिले में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं हुआ था। अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सर्वसम्मति से ही अध्यक्ष को चुन लिया जाता था पिछले 18 साल से कपूर सिंह यादव सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनते आ रहे थे। लेकिन इस बार पटवारियों में उनके नाम पर सहमति नहीं बन पाई इसलिए इस बार संगठन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराना पड़ा। हालांकि कपूर सिंह यादव भी चुनाव में खड़े हुए उनके अलावा राजवीर सिंह तोमर, महावीर सिंह, रामकुमार सिंह धाकड़ चुनाव में उतरे। मतदान में संगठन के 431 पटवाईयों में से 410 पटवारियों ने मतदान किया मतगणना में कपूर सिंह यादव ने 191 मत प्राप्त किए। दूसरे नंबर पर राजवीर सिंह तोमर रहे राजवीर सिंह को 112 मत मिले, राम कुमार धाकड़ को 106 मत मिले, एक मत महावीर को मिला।अध्यक्ष पद की जीत के बाद कपूर सिंह यादव ने कोई ढोल नगाड़े शोर शराबा नही कराया न ही माला पहनी क्योंकि कपूर सिंह यादव की एक दिन पहले बहन का देहांत हुआ है।प्रांतीय अध्यक्ष का कहना है कि कपूर सिंह हमेशा से अपने साथियों के साथ हर समय खड़े रहते है और अपने पटवारियों की परेशनोयों व मांगों को लेकर लड़ते है इसी तरह अभी भी कपूर सिंह अपने साथियों की हर लड़ाई में साथ खड़े रहेंगे।

बाइट1 - देवेन्द्र त्रिपाठी - निर्वाचन अधिकारी।
(काली शर्ट पहने हुए हैं)
बाइट2 - नवल डंडोतिया - प्रांतीय उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश पटवारी संघ मुरैना।

Conclusion:वीओ - कपूर सिंह यादव पिछले 18 साल से लगातार निर्विरोध अध्यक्ष बनते ही आ रहे थे। लेकिन इस बार संगठन के पटवारी उनके खिलाफ खड़े हो गए इसलिए चुनाव कराने पड़े। कपूर सिंह भी अपनी प्रतिष्ठा को देखते हुए मैदान में उतरे और जीत भी दर्ज कर ली हालांकि मतदान के दौरान पूरी तरह से शांति रही। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे तक चला मतदान के बाद मतगणना हुई और शाम 5 बजे करीब परिणाम घोषित कर दिया गया।

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.