ETV Bharat / state

धनकुबेर निकला PHE विभाग का रिटायर्ड अफसर, अब तक 10 करोड़ की प्रॉपर्टी उजागर

जबलपुर में आय से अधिक संपत्ति मामले में पीएचई विभाग के रिटायर्ड अधिकारी सुरेश उपाध्याय पर ईओडब्ल्यू की जांच कार्रवाई जारी है. सुरेश उपाध्याय की 10 करोड़ की संपत्ति का अब तक खुलासा हो चुका है.

author img

By

Published : Jun 25, 2019, 11:33 PM IST

PHE विभाग के रिटायर्ड अफसर के घर छापा

जबलपुर। आय से अधिक संपत्ति मामले में पीएचई विभाग के रिटायर्ड अधिकारी सुरेश उपाध्याय पर ईओडब्ल्यू की जांच कार्रवाई जारी है. सुरेश उपाध्याय की 10 करोड़ की संपत्ति का अब तक खुलासा हो चुका है. सुरेश उपाध्याय और उनके परिजनों का भारी-भरकम निवेश भी उजागर हुए हैं. सुरेश उपाध्याय और उनके पत्नी बेटे के नाम से कई कंपनियों में निवेश है. परिवार के नाम जबलपुर की चेतन सिटी में 150 से ज्यादा प्लांट्स, 30 एकड़ कृषि भूमि, 6 लग्जरी गाड़ियां और दो आलीशान मकान मिले हैं.

ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई में सुरेश उपाध्याय के पास 2 किलो सोना भी मिला है. ईओडब्ल्यू ने सुरेश उपाध्याय उनकी पत्नी अनुराधा उपाध्याय और बेटे सचिन उपाध्याय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का अपराध दर्ज किया है.

PHE विभाग के रिटायर्ड अफसर के घर छापा

पीएचई के रिटायर्ड अधिकारी सुरेश उपाध्याय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी के बेहद करीबी थे. सुरेश की पत्नी अनुराधा उपाध्याय बीजेपी से पार्षद भी रह चुकी हैं. सुरेश उपाध्याय का बेटा सचिन उपाध्याय बिल्डर है, जिसकी पार्टनरशिप शहर के कई नामी बिल्डर्स के साथ भी रही है. फिलहाल ईओडब्ल्यू की जांच जारी है. पूरी जाच होने तक आय से अधिक संपत्ति का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है. एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि जांच पूरी होने पर और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Intro:जबलपुर
जबलपुर में आय से अधिक संपत्ति मामले में पीएचई विभाग के रिटायर्ड अधिकारी सुरेश उपाध्याय पर ईओडब्ल्यू की जांच कार्रवाई जारी है। और इस बीच ही उपाध्याय की करीब 10 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हो चुका है।पीएचई विभाग से एसडीओ की पोस्ट से साल 2014 में रिटायर्ड हुए सुरेश उपाध्याय के घर और दफ्तर सहित चार मकानों ईओडब्लू के 65 अधिकारियों की टीम ने आज एक साथ छापा मार कार्रवाई की थी।

Body:कार्यवाही में सुरेश उपाध्याय और उनके परिजनों के भारी-भरकम निवेश भी उजागर हुए हैं सुरेश उपाध्याय और उनके पत्नी बेटे ने डॉल्फिन इंडिया, विनस इंडिया, आदित्य इंफ्रा और गंगा फूड्स नाम की कंपनियों में मोटी रकम इन्वेस्टमेंट की है।वहीं परिवार के नाम जबलपुर की चेतन सिटी में 150 से ज्यादा प्लांट्स 30 एकड़ कृषि भूमि 6 लग्जरी गाड़ियां और दो आलीशान मकान मिले हैं।इस छापामार कार्यवाही में उपाध्याय के पास 2 किलो सोना भी मिला है।ईओडब्ल्यू ने सुरेश उपाध्याय उनकी पत्नी अनुराधा उपाध्याय और बेटे सचिन उपाध्याय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का अपराध दर्ज कर लिया।

Conclusion:बता दें कि पीएचई के रिटायर्ड अधिकारी सुरेश उपाध्याय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी के बेहद करीबी थे जिनकी पत्नी अनुराधा उपाध्याय बीजेपी से पार्षद भी रह चुकी है।सुरेश उपाध्याय का बेटा सचिन उपाध्याय बिल्डर है जिसकी पार्टनरशिप शहर के कई नामी बिल्डर्स के साथ भी रही है। फिलहाल ईओडब्ल्यू की जांच जारी है और एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि जांच पूरी होने पर और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
बाईट.1-देवेंद्र सिंह राजपूत.....एसपी,eow
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.