जबलपुर। जिले में जूनियर डॉक्टर की हड़ताल के बाद अब जबलपुर नगर निगम के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं. शुक्रवार को जबलपुर नगर निगम के कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और नगर निगम परिसर में सैकड़ों की संख्या जमा होकर प्रदर्शन किया.
हड़ताल बनी बवाल: Juda Strike के समर्थन में राहुल गांधी का ट्वीट, IMA भी सपोर्ट में उतरा
- 7 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल
नगर निगम कर्मचारी अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं. कर्मचारियों की मुख्य मांग सातवें वेतन का एरियर है. इसके साथ-साथ ग्रेच्युटी और कोरोना काल में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी मांग उठाई जा रही है. कर्मचारियों का कहना है कि हाल ही में नगर निगम ने शहर में कोरोना सर्वे के लिए नगर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, लेकिन निगम कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कोई भी संसाधन मुहैया नहीं कराए हैं. यहां तक कि मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं. जिससे कर्मचारियों की जान को खतरा बना हुआ है. कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती है तो आने वाले समय में कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे.