ETV Bharat / state

Tokyo Olympic 2021: विवेक के हॉकी टीम में चयन के बाद परिवार को Gold Medal की उम्मीद, 24 जुलाई को होगा पहला मैच

author img

By

Published : Jul 8, 2021, 4:58 PM IST

होशंगाबाद के हॉकी प्लेयर (Hockey Player) विवेक सागर प्रसाद के टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic 2021) में चयन को लेकर परिवार के लोगों में खासा उत्साह है. परिजनों का कहना है कि इस बार भारतीय हॉकी टीम से गोल्ड लाने की उम्मीदें हैं.

hockey player vivek
हॉकी प्लेयर विवेक

होशंगाबाद। इटारसी के रहने वाले हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का पहली बार टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic 2021) के लिए चयन हुआ है. आगामी ओलंपिक-2021 में परचम लहराने को लेकर विवेक के परिजनों में खासा उत्साह है. पिता रोहित प्रसाद, मां कमला और भाई विद्यासागर का सपना है कि विवेक ओलंपिक में बेहतर प्रर्दशन कर गोल्ड मेडल लेकर आयें.

चयन को लकेर परिवार में खुशी.

24 जुलाई को न्यूजीलैंड से होगा पहला मैच
चांदौन गांव के रहने वाले हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद ओलंपिक-2021 में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा होंगे. भारतीय हॉकी टीम 17 जुलाई को भारत से टोक्यो के लिए रवाना होगी. भारत का पहला मैच 24 जुलाई को न्यूजीलैंड से होगा. ज्ञात हो कि जापान के टोक्यो शहर में ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई 2021 से 08 अगस्त 2021 तक किया जाना है.

मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं विवेक
विवेक हॉकी की राष्ट्रीय टीम में मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं. विवेक सागर इंडियन जूनियर हॉकी टीम की कप्तानी कर चुके हैं. 2019 में 'हॉकी स्टार्स अवार्ड्स' में उन्हें 'राइजिंग स्टार ऑफ द् ईयर' के खिताब से भी नवाजा जा चुका है. विवेक सहित पूरी हॉकी टीम इस बार ओलंपिक में बेहतर प्रर्दशन कर भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने के लिए दिन-रात जी-तोड़ मेहनत कर रही है. टीम बैंगलुरु कैंप के ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रही है.

विवेक सागर की उपलब्धियां
विवेक हॉकी की ओलंपिक टीम में चुने जाने से पहले कई बड़ी प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं. साल 2018 में फोर नेशंस टूर्नामेंट, कॉमनवेल्थ गेम्स, चैम्पियन्स ट्रॉफी, यूथ ओलम्पिक, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, एशियन गेम्स और साल 2019 में अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट और आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज जैसी- अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं.

World Olympic Day 2021: जापान के टोक्यो में 339 Gold Medals के लिए होगा मुकाबला, भारत के ये खिलाड़ी होंगे शामिल

विवेक सागर को 'यूथ-ओलम्पिक' में 'बेस्ट-स्कोरर' और 'फाइनल सीरीज भुवनेश्वर' में 'बेस्ट जूनियर प्लेयर अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया जा चुका है. एशियाड 2018 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली भारतीय टीम में शामिल मिडफिल्डर हॉकी खिलाड़ी विवेक अब तक 62 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.