ETV Bharat / state

बढ़ती महंगाई और प्याज के दामों को लेकर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

ग्वालियर में महिला कांग्रेस ने प्याज के लगातार बढ़ते दामों को लेकर चौराहे पर गले में प्याज की माला पहन कर प्रदर्शन किया.

author img

By

Published : Dec 8, 2019, 5:51 PM IST

gwalior news,  Women's Congress protests,  rising onion prices,  महिला कांग्रेस,  प्याज की माला , ग्वालियर न्यूज , धरना प्रदर्शन , Protest
बढ़ते प्याज के दाम को लेकर महिलाओं का विरोध

ग्वालियर। आसमान छूते प्याज के दामों को लेकर महिला कांग्रेस ने शहर के फूलबाग चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गले मे प्याज की माला डाल कर विरोध जाहिर किया.

बढ़ते प्याज के दाम को लेकर महिलाओं का विरोध

हर दिन बढ़ रहे दाम

प्याज के दाम 100 रुपए प्रति किलो के ऊपर चल रहे हैं, वहीं लहसुन सहित दूसरी सब्जियों के दाम भी हर दिन बढ़ते जा रहे हैं. थालियों से प्याज दूर होता जा रहा है, साथ ही निम्न मध्यमवर्गीय महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है.

महिलाओं ने कहा कि जिन गले में सोने के आभूषण होने चाहिए थे, उसमें प्याज की माला है. महिलाओं ने प्याज के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

Intro:ग्वालियर
खाने पीने की चीजों में बेतहाशा बढ़ती महंगाई और आसमान छूते प्याज के दामों के विरोध में रविवार को महिला कांग्रेस ने ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने गले में प्याज की माला भी पहनी और विरोध का अनूठा तरीका अपनाया।

Body:दरअसल प्याज के दाम सौ रुपए प्रति किलो के ऊपर चल रहे हैं वही लहसुन सहित दूसरी सब्जियां और रसोई गैस के दाम भी दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। आम लोगों के थाली का महत्वपूर्ण अंग प्याज दूर होता जा रहा है ऐसे में गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय महिलाओं को रसोई चलाना नागवार गुजर रहा है। इसी के विरोध में महिला कांग्रेसमें रविवार को फूलबाग चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया।

Conclusion:महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कमलेश कौरव सहित अन्य पदाधिकारी गले में प्याज की माला डाले हुए थे ।महिलाओं का कहना है कि जिस गले में स्वर्ण आभूषण होने चाहिए उसमें अब प्याज की माला महिलाएं पहन रही है क्योंकि इसके दाम अब तक के सबसे ज्यादा दाम हो गए हैं। महिला कांग्रेस ने महंगाई को बेलगाम होने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार बताया है।
बाइट कमलेश कौरव... जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्वालियर
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.