ETV Bharat / state

धूमधाम से निकाली गई कांवड़ यात्रा, जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत

देवास के खातेगांव में रविवार को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई, जो सर्वेश्वर महादेव के जलाभिषेक के साथ खत्म हुई. वहीं कन्नौद के पास शिवधाम आश्रम में कांवड़ियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

author img

By

Published : Aug 12, 2019, 12:04 PM IST

खातेगांव में रविवार को कांवड़ यात्रा निकाली गई

देवास। सावन के महीने में पूरा देश भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन है. देवास के खातेगांव में इस मौके पर भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई. इसमें शामिल कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया गया. विधायक आशीष शर्मा ने कांवड़ यात्रा के संयोजक महेश परमार का साफा बांधकर स्वागत किया, वे खुद भी यात्रा में शामिल हुए. नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने भी पुष्पवर्षा और फल वितरित कर कांवड़ियों का स्वागत किया.

महादेव के जयकारों के साथ निकली कांवड़ यात्रा
कांवड़ यात्रा के संयोजक महेश परमार ने बताया कि सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए हर साल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है. 17 घंटे पैदल चलकर और 51 किमी की दूरी तय करके कुसमानिया स्थित सर्वेश्वर महादेव का पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार करके जलाभिषेक किया जाएगा और उसके बाद सर्वेश्वर महादेव की शाही सवारी शहर में धूमधाम से निकली जाएगी.

Intro:धूमधाम से निकली सर्वेश्वर महादेव कावड़यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

खातेगांव। सावन महीने अंतिम चरण भगवान शिव की भक्ति श्रध्दालुओं के सिर पर चढ़कर बोल रही है। भगवान शिव की भक्ति में जिसे देखो लीन है।इसी क्रम में खातेगांव विधानसभा की सबसे बड़ी कावड़यात्रा सर्वेश्वर कावड़यात्रा नेमावर से माँ नर्मदा का जल लेकर कुसमानिया स्थित सर्वेश्वर महादेव पर जलाभिषेक के लिए निकले। इस दौरान सभी कावड़ियों का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। कन्नौद के समीप शिवधाम आश्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Body:कावड़यात्रा खातेगांव पहुंचने पर बस स्टेण्ड पर भी स्वागत किया। कन्नौद नगर प्रवेश पर विधायक आशीष शर्मा ने सभी कावड़ियों का स्वागत किया। कावड़यात्रा के संयोजक महेश परमार का साफा बांधकर स्वागत किया। साथ ही कन्नौद नगर में विधायक कावड़ियों के साथ बोल- बम के जयघोष करते हुए साथ - साथ भी चले। नगर पंचायत चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने भी कावड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। और सभी को फल भी वितरित किये।
कावड़यात्रा नगर प्रवेश के दौरान पूरा नगर भगवान शिव की भक्तिमय हो गया। इस दौरान कावड़िये भी डीजे पर खूब थिरके। बोल बम, बोल बम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।

Conclusion:कावड़यात्रा के संयोजक महेश परमार ने बताया कि क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं अच्छी बारिश की कामना के लिए प्रतिवर्ष कावड़यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस कावड़यात्रा में कावड़ियों द्वारा माँ नर्मदा की आरती करके कावड़ में जलभरा। और करीब 17 घण्टे पैदल चलकर 51 किमी की दूरी तय करके कुसमानिया स्थित सर्वेश्वर महादेव का विद्धवान पंडित आचार्यो द्वारा मंत्रोच्चार करके जलाभिषेक किया जाएगा। उसके बाद सर्वेश्वर महादेव की शाही सवारी नगर में धूमधाम से निकली जाएगी।

बाईट-महेश परमार, संयोजक सर्वेश्वर कावड़यात्रा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.