ETV Bharat / state

ईटीवी भारत की खबर का बड़ा असर- अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण

देवास में ईटीवी भारत की खबर का असर हुआ है. किसानों की परेशानी को ईटीवी भारत ने प्रमुखता से दिखाया था, जिसके बाद कृषि वैज्ञानिकों के दल ने खेतों का निरीक्षण किया और फसल को खराब होने से बचाने के लिए कई उपाय बताए.

author img

By

Published : Dec 4, 2019, 8:21 AM IST

Updated : Dec 4, 2019, 10:09 AM IST

administrative-officials-and-agricultural-scientists-inspected-the-fields-in-dewas
ईटीवी भारत की खबर का असर

देवास। कन्नौद तहसील के कुसमानिया क्षेत्र में किसानों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. गेहूं की फसल सूखने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे किसान काफी चिंतित हैं.

ईटीवी भारत की खबर का बड़ा असर

हालांकि ईटीवी भारत ने किसानों की समस्या को 29 नवंबर को प्रमुखता से 'किसानों की फसल पर फिर संकट के बादल' और 'सूख रही फसल' के नाम से समाचार प्रकाशित किया था, जिसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया और मंगलवार को कृषि वैज्ञानिकों के दल ने क्षेत्र के कुसमानिया भिलाई में खेतों में गेहूं और चने की फसल का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एके दीक्षित ने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि कुसमानिया क्षेत्र में किसानों को गेहूं की फसल में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. कीट और फफूंद की समस्या से फसलें खराब हो रही है. इसमें मुख्य रूप से फालवर्म और कटवर्म का प्रकोप है. किसानों को नियंत्रण की कुछ जानकारी दी जा रही है.

Intro:खबर का असर

कृषि वैज्ञानिक के दल ने किया किसानों के खेतों के निरीक्षण

खातेगांव। कन्नौद तहसील के कुसमानिया क्षेत्र में किसानों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है गेहूं की फसल सूखने का सिलसिला लगातार जारी है जिससे किसान काफी चिंतित है कई किसानों ने ट्रैक्टर कल्टीवेटर कर दिए और अभी भी गेंहू की खराब फसल बखरने का कार्य जारी है।

Body:Etv Bharat ने किसानों की समस्या को 29 नावम्बरके अंक में प्रमुखता से "किसानों की फसल पर फिर संकट के बादल, सूख रही फ़सल" के नाम से समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया और मंगलवार को कृषि वैज्ञानिक के दल ने क्षेत्र के कुसमानिया, भिलाई में खेतों में गेहूं चने की फसल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एके दीक्षित ने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि कुसमानिया क्षेत्र में किसानों को गेहूं की फसल में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है मौके पर आकर देखा तो पाया कि कीट एवं फफूंद की समस्या से फसलें खराब हो रही है इसमें मुख्य रूप से फालवर्म और कटवर्म का प्रकोप है किसानों को नियंत्रण की कुछ जानकारी दी जा रही है।

Conclusion:कीट वैज्ञानिक मनीष कुमार ने बताया कि सुषमा ने क्षेत्र के किसानों के खेत में कटवर्म नाम इल्लियां देखी गई जो कि गेहूं की फसल की जड़ों को काटने का काम करती है जिन किसानों ने सूखे में बुवाई की उनके खेत में इसका प्रकोप देखा जा रहा है इसके नियंत्रण के लिए क्लोरोपायरिफॉस 50 ईसी 5 लीटर प्रति हेक्टेयर सिंचाई के साथ उपयोग करके नियंत्रण किया जा सकता है। ये इल्लियां रात के समय ऊपर आ जाती है जो गेहूं के तने को काफी नुकसान पहुंचाती है इसके लिए एमाक्विटीन बेंजोएट या मेथोमिल 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर से छिडकाव कर नियंत्रण किया जा सकता है। इस अवसर पर केएस भार्गव कृषि अभियांत्रिकी, आरके वर्मा अनुविभागीय कृषि अधिकारी कन्नौद सहित अन्य कर्मचारी और भिलाई, कुसमानिया के किसान मौजूद रहे।

बाईट-1 एके दीक्षित, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक देवास

2 मनीष कुमार, कीट वैज्ञानिक देवास
Last Updated : Dec 4, 2019, 10:09 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.