ETV Bharat / state

ग्वालियर जोन में तीन डिग्री के नीचे पहुंचा पारा, फर्श पर बिछी सफेद चादर - दतिया का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस

मध्यप्रदेश में हाड़कंपाने वाली सर्दी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है, बुधवार को दतिया का पारा पूरे प्रदेश में सबसे न्यूनतम 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

concept image
प्रतीकात्मक चित्र
author img

By

Published : Dec 31, 2020, 10:00 AM IST

Updated : Dec 31, 2020, 11:52 AM IST

दतिया। प्रदेश में शीतलहर के चलते ठंड बढ़ती जा रही है, कड़कड़ाती ठंड में लोग अलाव के सहारे जिंदगी काट रहे हैं, ठंड के प्रकोप से लोगों की दिनचर्या बिगड़ती जा रही है, प्रदेश में सबसे शीलत दतिया जिला रहा, जहां का न्यूनतम और अधिकतम पारा सामान्य से नीचे लुढ़कता जा रहा है, मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दतिया का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा अधिकतम तापमान 19.0 रहा.

alaw
अलाव के पास बैठे लोग
alaw
अलाव के पास बैठे लोग
मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड और भी बढ़ने के आसार हैं, अभी उत्तर से दक्षिण की तरफ चलने वाली हवाओं ने ठंड बढ़ाई है, लोग घरों में दुबके हैं, सड़कों पर सन्नाटा है. वहीं ग्वालियर का अधिकतम तापमान 19.8 एवं न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि भोपाल का तापमान अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं इंदौर में तापमान अधिकतम 24.0 डिग्री और न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि जबलपुर का तापमान अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

Last Updated : Dec 31, 2020, 11:52 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.