ETV Bharat / state

कलेक्टर ने किया नगर पालिका का औचक निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई 'क्लास' - katni municipality

मंगलवार को दतिया कलेक्टर अचानक नगर पालिका का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां अनियमितताएं पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए सुधार करने की बात कही. इस दौरान उन्होंने जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों को फटकार भी लगाई है. पढ़िए पूरी खबर...

Collector did surprise inspection of municipality
कलेक्टर ने किया नगर पालिका का औचक निरीक्षण
author img

By

Published : Jun 24, 2020, 3:17 AM IST

दतिया। कलेक्टर रोहित सिंह ने सोमवार को नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया. जहां गंदगी मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार भी लगाई. कलेक्टर के अचानक नगर पालिका पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों ने हड़कंप मच गया.
जैसे ही कलेक्टर निरीक्षण करने के लिए नगर पालिका पहुंचे, तो कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया. वहीं इस दौरान कलेक्टर ने कार्यालय का बारिकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण में कई अनियमितताएं मिलीं, जिसमे भंडार ग्रह में गंदगी, जगह-जगह अलमारियों के नीचे मिले कचरे का ढेर, दीवारों पर लगे हुए मकड़ी के जाले, कलर और लाइट व्यवस्था में अनियमितता सहित कई खामियां मिलीं. जिसके चलते कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सुधार करने की बात कही.

वहीं पात्रता पर्ची को लेकर जनता ने कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताई थी. जिसे लेकर भी कलेक्टर ने तत्काल खाद्यान पात्रता पर्ची निकालने का आदेश दिया है. वहीं जिला कलेक्टर ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का वेतन काटने का भी निर्देश दिया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.