ETV Bharat / state

किसानों की समस्या पर शिवराज ने लगाया अधिकारियों को फोन, धान खरीदी केंद्र नहीं खोलने पर दी चेतावनी

दमोह के रास्ते जबलपुर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को झलौन गांव में रोककर किसानों ने अपनी समस्या सुनाई, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को फोन लगाकर गांव में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग की.

author img

By

Published : Jan 12, 2020, 4:43 PM IST

Shivraj Singh warns officers
शिवराज सिंह ने अधिकारियों को दी चेतावनी

दमोह। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दमोह के झलौन गांव में किसानों ने रोक लिया. इस दौरान किसानों ने धान खरीदी केंद्र की समस्या सुनाई. किसानों की समस्या सुनकर शिवराज सिंह ने फोन पर अधिकारियों को चेतावनी दी है.

शिवराज सिंह ने अधिकारियों को दी चेतावनी

चौहान ने अधिकारियों से फोन पर गांव में धान खरीदी केंद्र खोलने की बात कही है, जबकि खरीदी केंद्र नहीं खोले जाने पर चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है. शिवराज सिंह भोपाल से जबलपुर जा रहे थे. उसी दौरान दमोह के सीमावर्ती गांव से गुजर रहे थे. तभी गांव के किसानों ने उनको रोक लिया. किसानों ने पूर्व मुख्यमंत्री से शिकायत की कि उनके गांव में धान खरीदी केंद्र नहीं खोला गया है. जिसके चलते उनको धान बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

शिवराज सिंह ने ग्रामीणों की समस्या सुन तत्काल ही अधिकारियों को फोन लगाया, शिवराज सिंह को सत्ता से बेदखल हुए एक साल से अधिक बीत चुका है, इसके बाद भी शिवराज सिंह का क्रेज किसानों के बीच बरकरार है. यही वजह है कि जिस रास्ते से भी वो गुजरते हैं. वहां पर सैकड़ों लोग उनके स्वागत में उमड़ पड़ते हैं, किसान उनके समय को याद कर उनसे समस्या का समाधान भी करने का आग्रह करते हैं.

Intro:भोपाल से जबलपुर जाते वक्त दमोह जिले के ग्राम झलौन में किसानों ने पूर्व मुख्यमंत्री को रोका

किसानों की मांग झलौन में खोला जाए धान खरीदी केंद्र

पूर्व मुख्यमंत्री ने फोन पर दी अधिकारियों को चेतावनी

धान खरीदी केंद्र खोले जाने का दे आश्वासन नहीं तो होगा चक्का जाम

Anchor. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दमोह जिले के एक गांव के लोगों ने उस समय रोक लिया, जब वे गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर जा रहे थे. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर अधिकारियों को फोन लगाकर धान खरीदी केंद्र खोले जाने का आश्वासन देने की चेतावनी दी. ऐसा ना होने पर उन्होंने चक्का जाम करने की बात भी कही.

Body:Vo. भोपाल से जबलपुर जाते वक्त पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दमोह जिले के सीमावर्ती गांव में से होकर गुजर रहे थे, इसी दौरान गांव के लोगों ने उनको रोक लिया. ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री को शिकायत की, कि उनके गांव में धान खरीदी केंद्र नहीं खोला गया है. जिस कारण से उनको अपनी फसल बेचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर तत्काल ही अधिकारियों को फोन लगाया. साथ ही उनसे कहा कि वे उन्हें इस गांव में धान खरीदी केंद्र खोले जाने का आश्वासन दें. अन्यथा वे किसानों के साथ स्वयं बैठकर चक्का जाम करेंगे.

Conclusion:Vo. शिवराज सरकार जाने का 1 साल भी पूरा हो गया है. इसके बाद भी शिवराज सरकार के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान का क्रेज ग्रामीणों के बीच किसानों के बीच आज भी बरकरार है. यही कारण है कि जिस रास्ते से भी गुजरते हैं. वहां पर सैकड़ों लोग उनका स्वागत करने के लिए जुट जाते हैं. वहीं किसान उनके समय को याद करके उनसे समस्याओं का समाधान भी मांगते हैं. ऐसे में शिवराज भी ग्रामीण किसानों की समस्याओं को लेकर चिंता जाहिर भी करते नजर आते हैं.

आशीष कुमार जैन
ईटीवी भारत मध्य प्रदेश
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.