ETV Bharat / state

पर्यावरण को बचाने के लिए महिलाओं का अनोखा 'बर्तन बैंक', नगर निगम ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

भोपाल के पिपलानी क्षेत्र की कुछ महिलाओं ने पर्यावरण को बचाने के लिए बर्तन बैंक खोला है. इसके लिए उन्हें नगर निगम भोपाल ने ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है.

author img

By

Published : Jun 25, 2019, 2:30 PM IST

महिलाओं ने खोला बर्तन बैंक

भोपाल। शहर में प्लास्टिक का कम उपयोग हो और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए सरकार और नगर निगम ने बहुत से कदम उठाए हैं, लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है, जब लोग खुद आगे आकर कुछ करें. राजधानी भोपाल की कुछ गृहिणियों ने इसकी एक शुरुआत की है और आज उन्हें देखकर शहर के बहुत से लोग प्रेरित हुए हैं.

महिलाओं का अनोखा 'बर्तन बैंक'
राजधानी भोपाल के पिपलानी क्षेत्र की कुछ महिलाओं ने मिलकर प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने और पर्यावरण और जानवरों को नुकसान से बचाने के लिए 'बर्तन बैंक' की शुरुआत की है. जिसमें यह महिलाएं लोगों से यही अपील करती हैं कि वह अपने घर के आयोजन में प्लास्टिक डिस्पोजल के बजाय उनके बर्तन बैंक से बर्तन ले जाएं. यह बर्तन सभी ने पैसे इकठ्ठा करके खरीदे हैं.

महिलाओं ने खोला बर्तन बैंक

⦁ 5 साल पहले 10-12 महिलाओं ने मिलकर की थी इसकी शुरुआत
⦁ 200 महिलाएं जुड़ीं इस अभियान से
⦁ पौधों को गिफ्ट के रूप में देने की पहल

सकारात्मक सोच की इस पहल को देखते हुए नगर निगम भोपाल ने इन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है, ताकि बहुत से लोग इसे देखकर आगे आएं और शहर के पर्यावरण को बचाने और वातावरण को साफ रखने के लिए काम करें.

Intro:भोपाल- शहर में प्लास्टिक का कम उपयोग हो और लोगों को इसके लिए जागरूक करने के लिए सरकार और नगर निगम ने बहुत से कदम उठाये है पर ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब लोग खुद आगे आकर कुछ करें पर राजधानी भोपाल की कुछ गृहणियों ने इसकी एक शुरुआत की है और आज उनको देखकर शहर के बहुत से लोग प्रेरित हुए है।

Body:राजधानी भोपाल के पिपलानी क्षेत्र की कुछ महिलाओं में मिलकर सोचा कि प्लास्टिक के इस्तेमाल से न केवल हमारे पर्यावरण बल्कि जानवरों को भी नुकसान हो रहा है इसलिए सबने मिलकर बर्तन बैंक की शुरआत की, जिसमें यह महिलाएं लोगों से यहीं अपील करती है कि वह अपने घर के आयोजन में प्लास्टिक डिस्पोजल के बजाय उनके बर्तन बैंक से बर्तन ले जाये। यह बर्तन सभी ने पैसे इकठ्ठा करके खरीदे है।
इसकी शुरुआत आज से करीब 5 साल पहले कुछ 10-12 महिलाओं ने मिलकर की थी,जिसमें आज 200 के आसपास महिलाएं जुड़ गई है।

Conclusion:वहीं इन महिलाओं ने बर्तन बैंक के अलावा पौधों को गिफ्ट के रूप में देने की भी पहल शुरू की है ताकि शहर न केवल प्लास्टिक फ्री हो बल्कि हरा-भरा भी रहें।
सकारात्मक सोच की इस पहल को देखते हुए नगर निगम भोपाल ने इन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है ताकि बहुत से लोग यह पहल देख कर आगे आये और शहर के पर्यावरण को बचाने और वातावरण को साफ रखने के लिए काम करें।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.