भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले करते हुए 5 अफसरों को नवीन पदस्थापना दी गई है. इसमें सबसे बड़ा नाम इकबाल सिंह बैंस का है, जो अभी तक माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे थे. इकबाल सिंह को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाकर ग्वालियर भेजा गया है. वहीं लंबे समय से अच्छी नियुक्ति का इंतजार कर रहीं सलीना सिंह को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है.
![New list released for transfers](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/3824505_.jpeg)
![New list released for transfers](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/3824505_.jpeg)
तबादलों की जारी की गई नई सूची इस प्रकार है-
- मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम हरिरंजन राव को उच्च शिक्षा का प्रमुख सचिव बनाया गया है.
- उच्च शिक्षा की अपर मुख्य सचिव सलीना सिंह को मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल का अध्यक्ष बनाया गया है.
- फैज अहमद किदवई को मुख्यमंत्री का सचिव, पर्यटन तथा आयुक्त पर्यटन का सचिव और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के प्रबंध संचालक के साथ मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक भी बनाया गया है.
- माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अध्यक्ष इकबाल सिंह बैंस को राजस्व मण्डल ग्वालियर का अध्यक्ष बनाया गया है.
- प्रमुख सचिव, श्रम अशोक शाह को वर्तमान दायित्वों के साथ आदिम-जाति अनुसंधान संचालक और विकास संस्थान का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है.मध्यप्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर