भोपाल। प्रदेश में भले ही कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी हो लेकिन सरकार द्वारा प्रशासनिक सर्जरी लगातार की जा रही है. प्रदेश सरकार ने वन विभाग में ताबड़तोड़ तबादले किए हैं. इन तबादलों के तहत राज्य शासन ने राजेश श्रीवास्तव को प्रदेश का प्रधान मुख्य वन संरक्षक(वन्य प्राणी) प्रमुख नियुक्त किया है. बता दें मौजूदा वन प्रमुख डॉ. यू प्रकाशन 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिस वजह से राजेश श्रीवास्तव कि नियुक्ति उनके स्थान पर की गई है.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे प्रदेशवासियों को संबोधित
विभागीय पदोन्नति समिति ने इस पद के लिए राजेश श्रीवास्तव के नाम पर बुधवार को ही मुहर लगा दी थी. वहीं शासन ने इसके अलावा पांच वन संरक्षक और 10 वन मंडलाधिकारियों के तबादले के आदेश भी जारी किए हैं. राज्य शासन ने मुख्य वन संरक्षक एवं संचालक, सिंह परियोजना ग्वालियर और संचालक माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी के अतिरिक्त प्रभारी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के वेतनमान में पदोन्नत किया है. उनकी नई पदस्थापना (निगरानी एवं मूल्यांकन) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन प्रमुख के रूप में की गई है.

ये भी पढ़ें- RGPV ने जारी की परीक्षा के लिए गाइडलाइन, बिना मास्क और सैनिटाइजर के नहीं मिलेगा प्रवेश
वहीं राज्य शासन ने मुख्य सचिव कार्यालय में पदस्थ उप सचिव अमिताभ अवस्थी का तबादला नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग में कर दिया है. नए पदस्थापना की जारी की गई सूची इस प्रकार है-
•राजीव कुमार मिश्रा, नवीन पदस्थापना वन संरक्षक कार्य आयोजना, सिवनी
•लखनलाल उइके, नवीन पदस्थापना वन संरक्षक कार्य आयोजना, जबलपुर
•अनिल कुमार सिंह, नवीन पदस्थापना वन संरक्षक कार्य आयोजना, शहडोल
•शिव सिंह उद्दे, नवीन पदस्थापना वन संरक्षक कार्य आयोजना, बैतूल
•बृजेंद्र झा, नवीन पदस्थापना वन संरक्षक कार्य आयोजना, होशंगाबाद
•शुभ रंजन सेन, नवीन पदस्थापना अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक(वित्त बजट)
•अंकुर अवधिया, नवीन पदस्थापना वन मंडल अधिकारी, सतना
•अखिल बंसल, नवीन पदस्थापना वन मंडलाधिकारी, पूर्व छिंदवाड़ा
•नेहा श्रीवास्तव, नवीन पदस्थापना मंडलाधिकारी, दक्षिण शहडोल
•गौरव शर्मा, नवीन पदस्थापना मंडलाधिकारी, उत्तर पन्ना
•विजय कुमार, नवीन पदस्थापना मंडलाधिकारी, औबेदुल्लागंज
•अंकित पांडे, नवीन पदस्थापना मंडलाधिकारी, अशोकनगर
•अक्षय राठोर, नवीन पदस्थापना मंडलाधिकारी, धार
•अमित बंसल, नवीन पदस्थापना मंडलाधिकारी, मुरैना
•अधर गुप्ता, नवीन पदस्थापना मंडलाधिकारी, अनूपपुर