ETV Bharat / state

President Visit MP : पहली बार आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भोपाल के कार्यक्रम में होंगी शामिल, शहडोल का भी दौरा

author img

By

Published : Nov 14, 2022, 12:55 PM IST

Updated : Nov 14, 2022, 9:08 PM IST

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं. राष्ट्रपति भोपाल में भी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 16 नवंबर को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन में भाग लेंगी और लोगों को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति 15 नवंबर को मध्य प्रदेश के शहडोल पहुंचेंगी. शहडोल में जनजाति गौरव दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी.

President Visit MP
President Visit MP पहली बार आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

भोपाल। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार द्रौपदी मुर्मू के मध्यप्रदेश में आगमन को लेकर उत्साह है. बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में पेसा अधिनियम के अंतर्गत बनाए नियमों को लागू किया जाएगा. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.

यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, बोले- 'रबर-स्टाम्प राष्ट्रपति' नहीं चाहिए

यह है राष्ट्रपति का पूरा कार्यक्रम : महामहिम राष्ट्रपति 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे जनजाति गौरव दिवस राजस्थान कार्यक्रम में पहुंचेंगी. राष्ट्रपति शाम 5:30 बजे भोपाल पहुंचेंगी, जहां राज भवन में राष्ट्रपति का स्वागत किया जाएगा. शाम 6:30 बजे से 7:15 बजे तक राष्ट्रपति का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा. इस दौरान राष्ट्रपति रातापानी ओबेदुल्ला गंज -इटारसी राजमार्ग को फोरलेन शिलान्यास करेंगी. साथ ही डीआरडीई ग्वालियर की लेबोरेटरी का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया जाएगा. 16 नवंबर को सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित महिला स्व सहायता समूह के सम्मेलन में भाग लेंगी और महिलाओं को संबोधित करेंगी. इसके बाद दोपहर 12:45 पर राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

Last Updated : Nov 14, 2022, 9:08 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.