ETV Bharat / state

राजगढ़ कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के समर्थन में महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन - कानून का मखौल

राजगढ़ में कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के साथ हुई अभद्रता के खिलाफ आज राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने बीजेपी पर कानून का माखौल बनाने और महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया.

Women's congress protest against Rajgarh incidents
राजगढ़ घटनाक्रम के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
author img

By

Published : Jan 21, 2020, 6:30 PM IST

Updated : Jan 21, 2020, 7:27 PM IST

भोपाल । सीएए और एनआरसी के समर्थन को लेकर राजगढ़ में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म है. एक तरफ बीजेपी जहां प्रशासनिक अधिकारियों पर तरह-तरह के आरोप लगा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस राजगढ़ की कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के साथ हुई अभद्रता के विरोध में सड़कों पर उतर आई है.

राजगढ़ घटनाक्रम के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

महिला कांग्रेस ने भोपाल में प्रदर्शन किया और बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कानून का मखौल बनाने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि, 'राजगढ़ घटनाक्रम से भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है'.

एक तरफ कांग्रेस जहां प्रशासनिक अधिकारियों के समर्थन में खड़ी है, तो वहीं बीजेपी लगातार उन पर कार्रवाई की मांग कर रही है. महिला कांग्रेस की भोपाल जिलाध्यक्ष संतोष कंसाना का कहना है कि, जिस तरह से राजगढ़ में भाजपा ने कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के साथ व्यवहार किया, उनके बाल खींचे, यह महिलाओं का अपमान है.

Intro:भोपाल। सीएए और एनआरसी के समर्थन को लेकर राजगढ़ में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर सियासत जाती है।एक तरफ बीजेपी जहां प्रशासनिक अधिकारियों पर तरह-तरह के आरोप लगा रही है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस राजगढ़ की कलेक्टर- डिप्टी कलेक्टर के समर्थन में उतर आई है।आज इसी सिलसिले में महिला कांग्रेस ने भोपाल में प्रदर्शन किया और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कानून का मखौल बनाने का आरोप लगाया। महिला कांग्रेस का कहना है कि राजगढ़ घटनाक्रम से भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। महिलाओं के सम्मान की बात करने वालों की महिलाओं के प्रति सोच राजगढ़ में नजर आ गई है। माना जा रहा है कि राजगढ़ मामले को लेकर फिलहाल सियासत जारी रहेगी। एक तरफ कांग्रेस जहां प्रशासन के समर्थन में खड़ी है। तो बीजेपी लगातार कार्रवाई की मांग कर रही है।

Body:मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की भोपाल जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना का कहना है कि जिस तरह से मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा डिप्टी कलेक्टर और कलेक्टर के साथ जो व्यवहार हुआ है। जिस तरह से उनके बाल खींचे गए, उनको लात मारी गई। कहीं ना कहीं यह महिलाओं का अपमान है।वह महिलाएं उच्च पद पर आसीन हैं और उच्च पदों पर आसीन महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है। मैं समझती हूं कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के लोग कानून का मखौल रहे हैं। उनको कानून पर भरोसा नहीं रहा है। उनको अगर प्रदर्शन करना था, तो अनुमति लेनी थी। एक तरफ भी अनुमति भी नहीं ली।दूसरी तरफ महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं। लेकिन उनकी महिलाओं के प्रति सोच क्या है।यह राजगढ़ में उन्होंने दिखा दिया।

Conclusion:
Last Updated : Jan 21, 2020, 7:27 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.