ETV Bharat / state

एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता, मध्य प्रदेश ने जीते कई पदक

author img

By

Published : Dec 11, 2019, 9:25 AM IST

Updated : Dec 11, 2019, 1:52 PM IST

भोपाल में चल रही एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ने कई पदक अपने नाम किए.

madhya pradesh won many medals in eklavya schools national sports competition
एकलव्य राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ने जीते कई पदक

भोपाल। शहर में चल रही एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें कराटे, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, खो-खो और तीरदांजी जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं.

एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे साल में 22 राज्यों से करीब 4000 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें पहले दिन मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए.

एकलव्य राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ने जीते कई पदक

अंडर 19 बालक वर्ग खो-खो में मध्यप्रदेश ने राजस्थान को हराकर पारी जीती, इसी तरह बालिका वर्ग में भी मध्यप्रदेश ने त्रिपुरा को हराकर जीत हासिल की. वहीं मध्यप्रदेश के अंडर 14 में बालक और बालिका दोनों विजेता रहे.

तीरंदाजी में मध्यप्रदेश की प्रमिला ने कांस्य पदक हासिल किया और बास्केटबॉल की टीम ने भी जीत हासिल की. अंडर 14 कराटे में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने पदक जीते. 40 किलोग्राम बालक वर्ग में अरुण सिंह पहले स्थान पर रहे, 45 किलोग्राम में गगन दूसरे, 50 किलोग्राम वर्ग में अखिलेश तीसरे, 54 किलोग्राम वर्ग में हिमांशु दूसरे और 58 किलोग्राम वर्ग में आदित्य ठाकुर पहले स्थान पर रहे.

Intro:भोपाल- राजस्थानी भोपाल में चल रही एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में आज कई इवेंट हुए जिसमें की कराटे, बास्केटबॉल,एथेलेटिक्स, खो-खो,तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं हुई। Body:इन प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।
अंडर19 बालक वर्ग खो-खो में मध्यप्रदेश में राजस्थान को हराकर पारी जीती।इसी तरह बालिका वर्ग में भी मध्यप्रदेश ने त्रिपुरा को हराकर जीत हासिल की।
वहीं अंडर 14 में भी बालक और बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश विजेता रहा।
तीरंदाजी में मध्य प्रदेश की प्रमिला ने कांस्य पदक जीता,वहीं बास्केटबॉल में भी मध्य प्रदेश की टीम ने जीत हासिल। Conclusion:इसी तरह अंडर 14 कराटे प्रतियोगिता के इवेंट में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने पदक जीते ।
40 किलोग्राम बालक वर्ग में अरुण सिंह पहले,45 किलोग्राम वर्ग में गगन दूसरे,50 किलोग्राम वर्ग में अखिलेश तीसरे,54 किलोग्राम वर्ग में हिमांशु दूसरे और 58 किलोग्राम वर्ग में आदित्य ठाकुर पहले नंबर पर है।
बता दें कि एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का यह दूसरा साल है जिसमें 22 राज्यों के करीब 4000 खिलाड़ियों ने भाग लिया है और मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
Last Updated : Dec 11, 2019, 1:52 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.