ETV Bharat / state

कमलनाथ ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, कहा - एक दीप प्रदेश की उन्नति और प्रगति के लिए भी जलाएं

author img

By

Published : Nov 14, 2020, 1:30 AM IST

पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के नागरिकों के जीवन में सुख समृद्धि, वैभव और खुशहाली की कामना की है.

Kamal Nath wishes Diwali to people of madhya pradesh
कमलनाथ

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश वासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के नागरिकों के जीवन में सुख समृद्धि, वैभव और खुशहाली की कामना की है. उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि एक दीपक प्रदेश की समृद्धि के लिए भी जलाएं और गरीब, कमजोर जरूरत मंद व्यक्ति की मदद करें. कमलनाथ दिल्ली में अपने परिवार के साथ दिवाली का पर्व मनाएंगे.

रोशनी का पर्व भाईचारे, खुशहाली और परस्पर प्रेम की प्रेरणा के साथ मनाएं

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिवाली पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि प्रदेश के नागरिकों को दिवाली की शुभकामनाएं. दीपोत्सव का पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि,वैभव, ऐश्वर्य और खुशहाली लाए और हमारा प्रदेश उन्नति और प्रगति के पथ पर अग्रसर होकर देश में शीर्ष प्रदेश के रूप में स्थापित हो. कमलनाथ ने कहा है कि भारतीय संस्कृति परंपरा में दीप उत्सव के पर्व का सर्वाधिक महत्व है. रोशनी का यह पर्व हमें भाईचारे, खुशहाली, परस्पर प्रेम की प्रेरणा देने के साथ ही अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश भी देता है.

प्रदेश की उन्नति प्रगति के लिए दीप जलाएं और गरीबों की मदद करें

कमलनाथ ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि एक दीप अपनी समृद्धि के साथ-साथ प्रदेश की उन्नति व प्रगति के लिए भी जलाएं. गरीब, कमजोर, जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर उसके परिवार में भी खुशियां लाने का प्रयास जरूर करें.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.