ETV Bharat / state

पुलिस भर्ती ठंडे बस्ते में डालने पर कमलनाथ ने सरकार को घेरा, कहा- जल्द जारी हो नोटिफिकेशन

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में पुलिस भर्ती रोके जाने पर शिवराज सरकार को जमकर घेरा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि उनके कार्यकाल में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन सरकार गिरा देने के बाद भाजपा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है. उन्होंने पुलिस भर्ती की जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की है. पढ़िए पूरी खबर..

author img

By

Published : Sep 3, 2020, 6:17 PM IST

Kamal Nath surrounded the government on recruitment
पुलिस भर्ती ठंडे बस्ते में डालने पर कमलनाथ ने सरकार को घेरा

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में पुलिस भर्ती रोके जाने पर शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार के समय पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन सरकार गिरा देने के बाद भाजपा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है, जबकि बेरोजगार युवा निरंतर भर्ती शुरू करने की मांग कर रहे हैं. बावजूद इसके सरकार का रवैया इस मामले में उदासीन बना हुआ है.

  • बेरोज़गार युवा निरंतर भर्ती शुरू करने की माँग कर रहे है लेकिन सरकार का रवैया इस मामले में उदासीन बना हुआ है।
    मै सरकार से माँग करता हूँ कि पुलिस भर्ती की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर , इस संबंध में शीघ्र नोटिफ़िकेशन निकाला जाये।

    — Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 3, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिये हमारी सरकार में प्रक्रिया शुरू हुई थी किन्तु हमारी सरकार बीच में ही गिरा दी गयी।
    प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। pic.twitter.com/raAZh2QA18

कमलनाथ ने सरकार से मांग की है कि पुलिस भर्ती की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर इस संबंध में जल्दी नोटिफ़िकेशन निकाला जाए. सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा है कि 'आज प्रदेश में युवा रोजगार को लेकर दर- दर भटक रहा है, रोजगार के अभाव में अपनी जान तक दे रहा है, फिर भी भाजपा सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है और वो सिर्फ झूठी घोषणाओ से ही पेट भरने का काम कर रही है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.