ETV Bharat / state

इतिहास बदलने वालों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा, अनुच्छेद-370 पर दिग्विजय सिंह का तंज

author img

By

Published : Aug 28, 2019, 11:45 PM IST

भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार इतिहास बदलने का प्रयास कर रही है. पर इतिहास उसे कभी माफ नहीं करेगा.

अनुच्छेद-370 पर दिग्विजय सिंह का तंज

भोपाल। भोपाल में आयोजित रामजी महाजन की 20वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज लड़ाई धर्म की नहीं, बल्कि अमीर और गरीबी की है. देश में नौकरी नहीं मिल रही है. नोटबंदी से करीब 50 लाख लोग बेरोजगार हुए और अब आर्थिक मंदी से 10 लाख लोग बेरोजगार होने वाले हैं. पर केंद्र सरकार कांवड़ यात्रा निकालने में व्यस्त है.

अनुच्छेद-370 पर दिग्विजय सिंह का तंज
कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि घाटी में 90% मुसलमानों ने जिन्ना नहीं जवाहरलाल नेहरू पर विश्वास किया था. जो लोग पंडित जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग करते हैं, वे उनकी निंदा करते हैं. सरकार इतिहास बदलने का प्रयास कर रही है. पर इतिहास उसे कभी माफ नहीं करेगाइस मौके पर दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह और पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामजी महाजन की प्रतिमा राजधानी में लगाने की बात कही.

Intro:भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने आर्थिक मंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में नौकरी नहीं मिल रही हैं। नोटबंदी से करीब 50 लाख लोग बेरोजगार हुए और अब आर्थिक मंदी से 10 लाख लोग बेरोजगार होने वाले हैं। वहीं उन्होंने धारा 370 की चर्चा करते हुए कहा कि धारा 370 में जितने भी प्रावधान थे, उनको इंदिरा गांधी जवाहरलाल नेहरू पहले ही हटा चुके हैं।
कश्मीर घाटी में 90% मुसलमानों ने जिन्ना पर विश्वास नहीं किया था, जवाहरलाल नेहरू पर विश्वास किया था। दिग्विजय सिंह आज भोपाल में आयोजित रामजी महाजन की 20वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।Body:पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज लड़ाई धर्म की नहीं,बल्कि अमीर और गरीबी की है।देश में नौकरी नहीं मिल रही हैं। नोटबंदी से करीब 50 लाख लोग बेरोजगार हुए और अब आर्थिक मंदी से 10 लाख लोग बेरोजगार होने वाले हैं।हमारी केंद्र की सरकार कहीं कावड़ यात्रा निकालने में लगी है, तो कहीं चुनरी यात्रा निकालने में लगी है।रोजगार या नौकरी ज्यादा जरूरी है या कावड़ यात्रा जरूरी है।इन सब में उनका पैसा लगता है क्या ? यह सब चंदा वसूली आप लोगों से होती है।आज लड़ाई अमीर गरीब की है हिंदू मुसलमान की लड़ाई नहीं है।गरीब और गरीब होता जा रहा है,अमीर और अमीर होता जा रहा है।आज देश की 90% संपत्ति केवल 9 परिवार वालों के पास है। एक गाड़ी में 9 लोग बैठ जाएं तो देश की 90% संपत्ति एक गाड़ी में समा जाती है ।यह लड़ाई सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कमलनाथ लड़ रहे हैं।हम सब मिलकर इस लड़ाई को लड़ रहे हैं।

Conclusion:कश्मीर में धारा 370 हटाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि 370 में जितने भी प्रावधान थे। उनको इंदिरा गांधी जवाहरलाल नेहरू पहले ही हटा चुके हैं।कश्मीर घाटी में 90% मुसलमानों ने जिन्ना पर विश्वास नहीं किया था, जवाहरलाल नेहरू पर विश्वास किया था।यह लोग आज पंडित जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं, हम उनकी निंदा करते हैं।इतिहास बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
इतिहास इनको कभी माफ नहीं करेगा।मैं आपसे कहना चाहता हूं कि लड़ाई जाति और धर्म की नहीं है, लड़ाई अमीर और गरीब की है।

दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह और पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामजी महाजन की प्रतिमा राजधानी में लगाने की बात कही।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.