ETV Bharat / state

भोपाल से सांची तक निकाली गई साइकिल रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश - Faiz Ahmed Kidwai

भोपाल के भारत भवन से साइकिल रैली निकाली गई, जो प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची पहुंची, जहां स्तूप के पास चैत्यगिरी मंदिर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति भगवान बुद्ध के संदेश बताए गए.

सांची स्तूप तक निकाली गई साइकल रैली
author img

By

Published : Oct 13, 2019, 8:08 AM IST

Updated : Oct 13, 2019, 8:43 AM IST

रायसेन। गांधी जयंती के बाद से पर्यटन विभाग पर्यटन पर्व मना रहा है, जिसके तहत लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए भोपाल के भारत भवन से साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक फैज अहमद किदवई उपस्थित रहे.यह रैली प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची पहुंची, जहां स्तूप के पास चैत्यगिरी मंदिर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति भगवान बुद्ध के संदेश बताए गए.

भोपाल से सांची तक निकाली गई साइकिल रैली

इस कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभा रहे अनिल ने कहा कि भारत भगवान बुद्ध का जन्मस्थान है. जिसके चलते भारत के संबंध दूसरे देशों से और गहरे होते हैं. उनका प्रयास है कि पर्यावरण हित में भगवान बुद्ध के विचार पूरी दुनिया में बताए जाएं. हर साल भगवान बुद्ध के नाम पर बाग लगाए जाएंगे.

Intro:पर्यटन पर्व को लेकर पर्यटन क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण किए जाने के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किए जाने के लिए भोपाल के भारत भवन से मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक फैज अहमद किदवई ने साईकिल रैली को रवाना किया गया। यह साईकिल रैली विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची पहुंची जहां भगवान बुद्ध के पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए संदेश का प्रचार प्रसार करते हुए सांची स्तूप के पास स्थित चैत्यगिरी मंदिर परिसर में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली गई साईकिल रैली में सबसे खास बात यह रही इसमें सभी धर्म के लोग शामिल हुए। Body:इस कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभा रहे अनिल ने कहा कि भारत भगवान बुद्ध का जन्मस्थान है और जो भारत से अन्य देशों की दोस्ती के संबंध को गहरा भी करता है। हमारा प्रयास है कि पर्यावरण हित में भगवान बुद्ध ने क्या प्रवचन दिए थे वो पूरी दुनिया में बताए जाने के साथ साथ एक नए त्यौहार को आगे करना चाहते है। जैसे की प्रत्येक वर्ष बुद्ध पूर्णिमा लोग मनाते है इसी तरह बुद्ध वन महोत्सव बारिश के मौसम में मनाया जाए। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में 50 करोड़ बुद्धिस्ट है और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें यह जानकारी मिलेगी तो एक प्रतिशत लोग भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करेंगे तो 50 लाख पौधे आस्था के आधार पर प्रत्येक वर्ष लग सकते है। इसलिए हम प्रयास कर रहे है कि पूरी दुनिया में बुद्ध वन महोत्सव मनाया जाए।

बाइट:-01 अनिल कार्यक्रम प्रमुखConclusion:
Last Updated : Oct 13, 2019, 8:43 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.