ETV Bharat / state

'ये पेड़ बढ़ाएगा सीएम की मेमोरी' - कांग्रेस बुद्धि बढ़ाने का पौधा

मुख्यमंत्री शिवराज के जन्मदिन पर कांग्रेस ने भी अपने कार्यालय पर पौधारोपण किया, लेकिन कांग्रेस का यह पौधारोपण बीजेपी और सीएम के लिए तंज है, क्योंकि यूथ कांग्रेस ने बीजेपी की बुद्धि बढ़ाने के लिए विद्या का पेड़ लगाया है.

Congress planted a sapling of learning
कांग्रेस ने किया पौधारोपण
author img

By

Published : Mar 5, 2021, 5:45 PM IST

Updated : Mar 5, 2021, 6:54 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधारोपण कर अपना जन्मदिन मनाया. इसी तरह कई मंत्रियों ने भी पौधारोपण कर सीएम को जन्मदिन की बधाई दी. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सीएम के जन्मदिन पर कार्यालय में पौधारोपण किया, लेकिन कांग्रेसियों द्वारा लगाया गया पौधा बीजेपी की सद्धबुद्धि के लिए है.

वृक्ष महोत्सव के रूप में CM ने मनाया जन्मदिन

कांग्रेस ने लगाया विद्या का पौधा

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधा लगाया. कांग्रेस ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने बुद्धि बढ़ाने के लिए विद्या का पौधा लगाया है, जिससे बीजेपी की बुद्धि बढ़ सके. यूथ कांग्रेस विवेक त्रिपाठी ने पौधा लगाने पर तर्क दिया की मुख्यमंत्री हर प्रोग्राम सहित मीटिंग में घोषणा कर देते हैं, लेकिन इन घोषणा को मुख्यमंत्री भूल जाते हैं.

विवेक त्रिपाठी, यूथ कांग्रेस

सीएम की बढ़े स्मरण शक्ति

ऐसे में जन्मदिन के अवसर पर विद्या का पेड़ लगाकर मुख्यमंत्री के स्मरण शक्ति बढ़ाने की कामना के साथ यूथ कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पेड़ लगाया है. बता दें सीएम शिवराज ने वृक्ष महोत्सव के रुप में अपना जन्मदिन मनाया. सीएम ने बेलपत्र, बरगद, खिरनी के पौधे रोपे. मुख्यमंत्री को मंत्रीमंडल के सदस्यों और अधिकारियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

Last Updated : Mar 5, 2021, 6:54 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.