ETV Bharat / state

दीनदयाल जयंती पर पीसीसी पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

राजधानी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय और इंदिरा गांधी के सम्मान में नारे लगाए.

author img

By

Published : Sep 25, 2019, 2:38 PM IST

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भोपाल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राजधानी में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. दरअसल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी स्थित कई प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. इसी सिलसिले में बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के सामने स्थापित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे. जहां इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और इंदिरा गांधी के सम्मान में नारे लगाए.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मध्य प्रदेश की सियासत में बीजेपी और कांग्रेस के बीच लगातार कड़वाहट बढ़ती जा रही है, बावजूद इसके एक-दूसरे की विचारधारा का सम्मान करते हैं. ऐसा ही नजारा बुधवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर देखने मिला. हालांकि यह कोई पहले से तय प्रोग्राम नहीं था. एकाएक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नारे लगाए.

भाजपा कार्यकर्ताओं के माल्यार्पण को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता फिरोज सिद्दीकी ने कहा कि जहां तक इंदिरा जी का सवाल है, उन्होंने ने देश के लिए बलिदान दिया है. इंदिरा जी ने वानर सेना बनाकर आजादी की लड़ाई लड़ी और इस देश की आयरन लेडी कहलाई. अच्छा होगा अगर भाजपा के लोग इंदिरा जी के विचारों को जन-जन तक ले जाएं और उनके विचारों को आत्मसात करते हुए आगे तक लेकर जाएं. यह देश कल्याण के लिए बेहतर होगा.

Intro:भोपाल। अवसर तो था भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का लेकिन एक अनोखा नजारा देखने मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर। दरअसल आज दीनदयाल जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल में स्थापित तमाम प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसी सिलसिले में भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने स्थापित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीनदयाल उपाध्याय और इंदिरा गांधी के जयकारे के नारे भी लगाए।Body:देश ही नहीं मध्य प्रदेश की सियासत में बीजेपी और कांग्रेस के बीच लगातार कड़वाहट बढ़ती जा रही है।लेकिन कभी-कभी कुछ सुकून के पल ऐसे होते हैं। जो दो अलग-अलग विचारधाराओं के बावजूद एक-दूसरे की विचारधारा का सम्मान करते हैं। ऐसा ही नजारा आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर देखने मिला।जब दीनदयाल जयंती के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर स्थापित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हालांकि यह कोई पहले से तय प्रोग्राम नहीं था। अचानक से बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दीनदयाल उपाध्याय जी के सम्मान में नारे लगाए कांग्रेस कार्यालय में कर्मचारी मौजूद थे और उन्होंने बीजेपी की इस पहल पर किसी तरह का हस्तक्षेप भी नहीं किया।Conclusion:इंदिरा गांधी की प्रतिमा को भाजपा कार्यकर्ताओं के माल्यार्पण को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता फिरोज सिद्दीकी का कहना है कि जहां तक इंदिरा जी का सवाल है। इंदिरा जी ने देश के लिए बलिदान दिया है। इंदिरा जी ने वानर सेना बनाकर आजादी की लड़ाई लड़ी। इस देश की आयरन लेडी अगर कोई कहलाता है। तो वह इंदिरा गांधी थी। इंदिरा जी ने ही पाकिस्तान के दो टुकड़े किए।अच्छा होगा कि भाजपा के लोग इंदिरा जी के विचारों उनके किए हुए कामों को जन-जन तक ले जाएं और उनके विचारों को आत्मसात करते हुए आगे तक लेकर जाएं। यह देश कल्याण के लिए बेहतर होगा।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.