ETV Bharat / state

BJP MLA नारायण त्रिपाठी के तेवर शांत, CM शिवराज करेंगे पूर्व CM अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण

author img

By

Published : Mar 4, 2023, 3:32 PM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे. बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने इसके लिए सीएम शिवराज को धन्यवाद दिया है. नारायण त्रिपाठी की चेतावनी को देखते हुए सीएम शिवराज ने ये फैसला किया है.

CM Shivraj unveil statue former CM Arjun Singh
CM शिवराज करेंगे पूर्व CM अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण

भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार को भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर व्यापम चौराहे पर लगी उनकी प्रतिमा के अनावरण की मांग सीएम शिवराज से की थी. ये प्रतिमा पहले भोपाल के नानके पेट्रोल पंप के पास लगी थी. कुछ सालों पहले इसे व्यापम चौराहे पर शिफ्ट किया गया था. इसके बाद से ही उसका अनावरण ना होने से विन्ध्य के लोगों में काफी रोष था. भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने शनिवार को इसके लिए विंध्य के लोगों को आमंत्रित भी किया था कि वह प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

अनावरण खुद करने वाले थे नारायण त्रिपाठी : विधायक नारायण त्रिपाठी की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा 7 मार्च को इसके आवरण की घोषणा कर दी गई है. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर भोपाल में कांग्रेस कार्यालय में जहां उन्हें याद किया गया. वहीं भाजपा के मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने पूर्व में आज के दिन अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण की बात कही थी. जिसके साथ ही उन्होंने पूरे विंध्य के लोगों को आज भोपाल आमंत्रित किया था. भोपाल में रहने वाले विंध्यवासियों से भी आज के दिन भोपाल के व्यापम चौराहे पर एकत्र होकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण करने की अपील की थी. हालांकि इससे पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस प्रतिमा को 7 तारीख को स्वयं अनावृत करने की बात कह दी है.

ये खबरें भी पढ़ें...

विधायक नारायण त्रिपाठी लगातार कर रहे थे मांग : इसके बाद विधायक नारायण त्रिपाठी ने प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर प्रतिमा को दूर से ही माल्यार्पण किया और मुख्यमंत्री और प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने कहा कि वह लगातार प्रतिमा के अनावरण के लिए सरकार को लगातार पत्र लिख रहे थे. कल भोपाल नगर निगम के कमिश्नर कोलसनी ने मुझे फोन पर सूचना दी कि मुख्यमंत्री के दौरे पर हैं. 7 तारीख को मुख्यमंत्री स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण पूरे सम्मान एवं भव्य आयोजन के साथ करेंगे. उन्होंने बताया कि उन्होंने तत्काल ही रीवा, सतना, मैहर, कटनी के लोगों को तत्काल इसकी सूचना दी कि वे लोग भोपाल ना आएं. क्योंकि अब मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रतिमा के अनावरण के लिए समय दे दिया है. वे लोग 4 मार्च की जगह 7 को भोपाल पहुंचें.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.