ETV Bharat / state

अर्जुन सिंह की प्रतिमा के विवाद पर बोले अजय सिंह, 'मेरा इस मामले में कोई रोल नहीं'

author img

By

Published : Nov 13, 2019, 3:26 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा को लेकर चल रहे विवाद पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. मुझे सिर्फ इतना मालूम था कि 11 तारीख को प्रतिमाएं स्थापित की जानी हैं.

र्जुन सिंह की प्रतिमा के विवाद पर बोले अजय सिंह

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा स्थापित किए जाने का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. बीजेपी का आरोप है कि शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को हटाकर अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाई जा रही है. यह आजाद की शहादत का अपमान है. विवाद बढ़ जाने के बाद फिलहाल प्रतिमा स्थापित किए जाने का मामला टल गया है.

मामले में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का कहना है कि जगह को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. उन्हें सिर्फ इतना मालूम था कि 11 तारीख को प्रतिमा स्थापित किया जाना है, इस मामले में उनका कोई रोल नहीं है.

अर्जुन सिंह की प्रतिमा के विवाद पर बोले अजय सिंह

दरअसल भाजपा का आरोप है कि यहां चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगी थी, जिसे 3 साल पहले हटाया गया था. अब वहां पर अर्जुन सिंह की प्रतिमा क्यों लगाई जा रही है. वहीं कांग्रेस का कहना है कि यह प्रतिमा लगाए जाने से न तो यातायात बाधित हो रहा है और ना ही कोई नया निर्माण करना पड़ रहा है, इसलिए प्रतिमा लगाई जा रही है.

Intro:भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा स्थापित किए जाने का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी का आरोप है कि यह प्रतिमा शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को हटाकर लगाई जा रही है।यह उनकी शहादत और हजारों बलिदानों का अपमान है इसके बाद फिलहाल अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाए जाने का मामला भले टल गया है। लेकिन सियासत अभी भी जारी है। इस मामले को लेकर स्वर्गीय अर्जुन सिंह के पुत्र और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का कहना है कि जगह को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें सिर्फ इतना मालूम था। कि 11 तारीख को प्रतिमाएं स्थापित किया जाना है,इस मामले में उनका कोई रोल नहीं है।Body:इस मामले में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह का कहना है कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। कि जगह कौन सी तय हुई और कैसे हुई। मुझे बताया गया था कि 11 तारीख को इस स्थान पर मूर्ति लगना थी। मैं सिर्फ इतना जानता हूं, इस मामले में मेरा कोई रोल नहीं है।Conclusion:दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर विवाद इसलिए हो रहा है ।क्योंकि भाजपा का आरोप है कि यहां आज चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगी थी। जिसे 3 साल पहले हटाया गया था। अब वहां पर अर्जुन सिंह की प्रतिमा क्यों लगाई जा रही है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि इस प्रतिमा लगाए जाने से ना तो यातायात बाधित हो रहा है और ना ही कोई नया निर्माण करना पड़ रहा है। इसलिए प्रतिमा लगाई जा रही है। विवाद तूल पकड़ जाने के बाद फिलहाल प्रतिमा स्थापित किया जाने का मामला टल गया है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.