बैतूल। मुलताई तहसील में 44 बूथों पर भाजपा ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती मनाई. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया और बस स्टैंड पर मास्क वितरण किया.
![BJP celebrated Pandit Deendayal Upadhyay Jayanti](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/08:22:41:1601045561_mp-bet-multai-01-jaynti-pkg-mpc10015_25092020183528_2509f_1601039128_760.jpg)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान पंडित दीनदयाल जी के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. बताया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिनका सिद्धांत था कि अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास करना, उसी राह पर प्रदेश की और देश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम कर रही है.