ETV Bharat / state

मॉडल एक्ट के विरोध में हड़ताल पर कृषि उपज मंडी के कर्मचारी

author img

By

Published : Sep 2, 2020, 6:48 PM IST

आगर मालवा जिले में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर कृषि उपज मंडी के कर्मचारी मॉडल एक्ट लागू किए जाने के विरोध में बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.

agar malwa
agar malwa

आगर। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर कृषि उपज मंडी के कर्मचारी मॉडल एक्ट लागू किए जाने के विरोध में बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. कर्मचारियों ने हड़ताल की सूचना का कलेक्टर के नाम संबोधित आवेदन संयुक्त कलेक्टर अशफाक अली को सौंपा.

कर्मचारियों ने आवेदन में बताया कि, सरकार द्वारा जारी अध्यादेश से कृषि उपज मंडी क्षेत्र को कम किए जाने व मंडी शुल्क कम किए जाने से मंडियों की आय काफी कम हो जाएगी. जिसका असर कर्मचारियों पर होगा, इस संबंध में कई बार कार्मचारियों ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. बुधवार से सभी कर्मचारी अपनी इस मांगों को लेकर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, कर्मचारियों की हड़ताल का असर व्यापारी, हम्माल, तुलावटी सहित किसानों पर भी पड़ेगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.