उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः काल 2:30 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडा, पुजारियों द्वारा दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया, इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडा, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई, जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. यह देख भक्त भी शिवमय नजर आए.
![Baba Mahakal makeup on 25 September 2022](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-ujj-01-mahakal-mp10029_25092022063242_2509f_1664067762_655.jpg)
बाबा महाकाल का राजा के रूप में हुआ श्रृंगार: पंडा, पुजारियों द्वारा बाबा महाकाल को आज राजा के रूप में श्रृंगार किया गया, श्रृंगार इतना अदभुत था कि श्रद्धालुओं को आनंदमय हो गए. भगवान महाकाल को मस्तक पर पर भांग और चांदी का त्रिनेत्र, कानों में कुंडल धारण कराए गए. भगवान को फूलों से सजाया गया. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र, रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाए गए, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया. Ujjain Mahakaleshwar Temple
![Ujjain Mahakaleshwar Temple](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-ujj-01-mahakal-mp10029_25092022063242_2509f_1664067762_685.jpg)